Headlines

MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी


एमबीए की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत मार्केटिंग और सेल्स डिपार्टमेंट में कुल 50 पदों को भरा जाएगा. खास बात यह है कि इसमें फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं. वहीं चयनित ट्रेनी उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 40 से 50 हजार तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कंपनी के तय मानकों पर खरा उतरने वाले उम्मीदवारों को स्थायी पद पर नियुक्ति मिल सकती है. ऐसी स्थिति में सालाना पैकेज 14 लाख रुपये या उससे ज्यादा भी हो सकता है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. 

एलआईसी के इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के मार्केटिंग और सेल से जुड़े काम सीखने का मौका मिलेगा. इसमें नए ग्राहक जोड़ने, होम लोन से जुड़े कारोबार को बढ़ाना और ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाने जैसे काम शामिल है. वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई फीस भी नहीं देनी होगी. 

क्या है भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता? 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किस मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री होना अनिवार्य है. केवल ग्रेजुएशन की डिग्री के आधार पर इस भर्ती के लिए आवेदन करने की पात्रता नहीं दी गई है. एक्सपीरियंस की बात करें तो फ्रेशर्स भी इसमें आवेदन कर सकते हैं. हालांकि सेल्स, फील्ड सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट, क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बातचीत के जरिए सौदे तय करने जैसे कामों में 1 साल का एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है. उम्मीदवारों के पास नए ग्राहक जोड़ने, कारोबार बढ़ाने, ग्राहकों के साथ संबंध बनाए रखने और बातचीत के जरिए व्यावसायिक समझौते करने जैसी स्किल होनी चाहिए. 

इन शहरों के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

LIC HFL की भर्ती में उम्मीदवारों के लिए शहर से जुड़ी एक शर्त भी रखी गई है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से निर्धारित 35 शहरों में से किसी एक का स्थानीय निवासी होना चाहिए. साथ ही संबंधित शहर की स्थानीय भाषा बोलने और समझने की जानकारी जरूरी है. 

  • उत्तर भारत- दिल्ली, गुड़गांव, गाजियाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, कानपुर, सोनीपत और लुधियाना 
  • राजस्थान और मध्य भारत- जोधपुर, जयपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर (पश्चिम) और रायपुर 
  • महाराष्ट्र- मुंबई, ठाणे, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, नासिक और नागपुर 
  • पूर्वी भारत- पटना, रांची, कोलकाता, भुवनेश्वर और कटक 
  • पूर्वोत्तर भारत- गुवाहाटी और त्रिपुरा 
  • दक्षिण भारत- बेंगलुरु, मैसूर, हैदराबाद, विजयवाड़ा, चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और एर्नाकुलम 

ये भी पढ़ें-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले LIC HFL की lichousing.com वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद वेबसाइट पर करियर से जुड़े सेक्शन में मैनेजमेंट ट्रेनी-मार्केटिंग एंड सेल्स भर्ती की जानकारी देखें. 
  • अब भर्ती डिटेल में दिए गए आवेदन लिंक के जरिए इंटर्नशाला के आवेदन पेज पर जाएं. 
  • आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता, शहर और स्थानीय भाषा से जुड़ी पात्रता की जांच करें. 
  • आवेदन पेज पर मांगी गई पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
  • सभी जरूरी डिटेल को जांचने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. 
  • आवेदन जमा करने से पहले सर्विस बॉन्ड और ट्रेनिंग के बाद नियुक्ति से जुड़ी शर्तों भी पढ़ लें. 
  • लास्ट में सारी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *