Headlines

Mojtaba Khamenei Health: अमेरिका पर आरोप! ईरान ने कहा, ‘सुप्रीम लीडर मुज्बता खामेनेई की सेहत पर फैलाई जा रहीं बातें अफवाह’


ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्बता खामेनेई की सेहत को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. इन दावों को अब ईरान की तरफ से साफ तौर पर खारिज कर दिया गया है. ईरान के सुप्रीम लीडर के ऑफिस में इंटरनेशनल अफेयर्स के डिप्टी और एक्सपर्ट्स की असेंबली के मेंबर अयातुल्ला मोहसेन कोमी ने कहा है कि सुप्रीम लीडर पूरी तरह ठीक हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, अयातुल्ला मोहसेन कोमी ने इन सभी खबरों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि अमेरिका इस तरह की बातें फैलाकर प्रतिक्रिया लेना चाहते हैं. उनका कहना है कि लोग बार-बार पूछ रहे हैं कि लीडर सामने क्यों नहीं आ रहे या कोई संदेश क्यों नहीं दे रहे. लेकिन यह सब जानबूझकर फैलाए गए सवाल हैं, ताकि भ्रम पैदा किया जा सके.

कोमी ने यह भी बताया कि जिस इमारत पर हमला हुआ था, उसमें मुज्बता खामेनेई मौजूद थे. लेकिन धमाके से कुछ मिनट पहले ही वह वहां से बाहर चले गए थे और इस तरह उनकी जान बच गई. उन्होंने कहा कि यह ईश्वर की इच्छा थी कि उन्हें बचा लिया गया. कोमी के मुताबिक, हमले में उन्हें कुछ चोटें जरूर आई थीं, लेकिन अब वह ठीक हैं. वह अभी भी देश के मामलों पर नजर रख रहे हैं और जरूरी फैसले ले रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत और अन्य गतिविधियों पर उनकी सीधी नजर है और उन्होंने टीम को जरूरी निर्देश भी दिए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘इतिहास में नया अध्याय लिखने जा रहा ईरान..’, सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई का सख्त अंदाज, पत्र लिखकर ट्रंप को चेताया

पहले भी आया था बयान

इससे पहले भारत में ईरान के प्रतिनिधि मोहम्मद हुसैन ज़ियानिया ने भी कहा था कि सुप्रीम लीडर की हालत ठीक है. उन्होंने बताया था कि हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार उनकी सेहत अच्छी है. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 28 फरवरी को हुए एयरस्ट्राइक के बाद मुज्बता खामेनेई सार्वजनिक रूप से कम नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि उस हमले में उनके परिवार के कुछ सदस्यों की मौत हो गई थी और इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनके पास बहुत सीमित लोग ही पहुंच पा रहे हैं, जिनमें मेडिकल टीम शामिल है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका से तनाव के बीच ईरान में बड़ी फूट! विदेश मंत्री अब्बास अराघची की जाएगी कुर्सी, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *