Headlines

NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- ‘हमे कोई प्रस्ताव…’


महाराष्ट्र में शरद पवार की एनसीपी को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. कभी उनकी पार्टी के कांग्रेस संग विलय की बात सामने आती है तो कभी अफवाह मिलती है कि शरद गुट एनडीए में शामिल होने की तैयारी में हैं. इस बीच पार्टी की सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि हमारी पार्टी को ऐसा को प्रस्ताव नहीं मिला है.

बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार (18 जुलाई) को मुंबई में कहा कि NCP (SP) को ना तो NDA में शामिल होने का कोई प्रस्ताव मिला और न ही सत्ताधारी एनसीपी या कांग्रेस के साथ विलय का. किसी की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया है. ना तो शरद पवार, जयंत पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे और ना ही हमारी पार्टी के किसी अन्य वरिष्ठ नेता को ऐसा कोई प्रस्ताव मिला है.

सुप्रिया सुले ने पहले भी सियासी बदलाव की अटकलों को किया था खारिज

इससे पहले 10 जुलाई को भी सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक बदलाव की अटकलों को खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी का एनडीए में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुप्रिया सुले ने साफ कहा था, “न तो कोई हमसे बात कर रहा है और न ही हम किसी से बात कर रहे हैं. भाजपा के साथ गठबंधन का सवाल हमारी चर्चा में आया ही नहीं है. ये खबरें सिर्फ अखबारों और टीवी चैनलों तक ही सीमित हैं.”

सुले ने पिता शरद पवार से मिली सीख का भी किया जिक्र

बारामती सांसद ने इस दौरान अपने पिता शरद पवार से मिली एक सीख का भी जिक्र किया था. उन्होंने हंसते हुए कहा, ”शरद पवार हमेशा कहते हैं कि अगर आपके बारे में चर्चा हो रही है- चाहे अच्छे कारणों से हो या बुरे कारणों से, तो इसका मतलब है कि आपकी राजनीतिक साख अभी भी मजबूत है.”

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *