Headlines

NEET मेरिट लिस्ट में -23 नंबर वाले भी शामिल, आखिर क्या है वजह?


NEET UG Merit List: अलग-अलग राज्यों में नीट यूजी 2026 की स्टेट मेरिट लिस्ट जारी हो गई है. स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद पुडुचेरी की मेरिट लिस्ट ने अभ्यर्थियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पुडुचेरी की ओर से जारी इस मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल है, जिन्होंने परीक्षा में नेगेटिव अंक हासिल किए हैं. इसे लेकर कई छात्रों के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नेगेटिव मार्क्स मिलने के बावजूद उनका नाम मेरिट लिस्ट में क्यों है और  क्या उन्हें मेडिकल सीट मिल सकती है. 

मेरिट लिस्ट में -23 अंक पाने वाले उम्मीदवार 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पुडुचेरी की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार कुल 10 अभ्यर्थियों के अंक नेगेटिव है. इनमें -1, -3, -6, -7, -9, -11, -14, -15, -16 और -23 अंक पाने वाले उम्मीदवार शामिल है. इन अभ्यर्थियों की रैंक 4707 से 4716 के बीच दर्ज की गई है. वहीं पुडुचेरी मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर कृशांत अभिनव एम है, जिन्होंने 670 अंक हासिल किए. उनका ऑल इंडिया रैंक के 553 है. दूसरे स्थान पर प्रवीण ए हैं जिन्होंने 646 अंक और 1721वीं रैंक हासिल की है. लिस्ट में तीसरे स्थान पर रमनीश्वर ए हैं जिन्होंने 646 अंक और 1756 वीं रैंक प्राप्त की है.  

नेगेटिव मार्किंग होने पर भी नाम क्यों आया? 

मेरिट लिस्ट में नाम शामिल होने का मतलब यह नहीं होता है कि सभी उम्मीदवारों को एमबीबीएस या बीडीएस की सीट मिल जाएगी. स्टेट मेरिट लिस्ट में उन सभी अभ्यर्थियों को शामिल किया जाता है, जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया है और जो संबंधित राज्य की काउंसलिंग के लिए एलिजिबल है. ऐसे में अगर किसी उम्मीदवार के अंक नेगेटिव भी है, तब भी उसका नाम मेरिट लिस्ट में दिखाई दे सकता है. हालांकि सीट का आवंटन उम्मीदवार के नीट स्कोर, रैंक, कैटेगरी, उपलब्ध सीटों और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. इसलिए केवल मेरिट लिस्ट में नाम होना, एमबीबीएस या बीडीएस कॉलेज में एडमिशन की गारंटी नहीं माना जाता है. 

मेरिट लिस्ट पर कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति?

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया है. अगर किसी अभ्यर्थी को मेरिट लिस्ट में किसी प्रकार की आपत्ति है, तो वह 5 अगस्त तक ईमेल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-कब आएगी UGC NET जून 2026 की आंसर-की? लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार

ऐसे चेक करें नीट यूजी 2026 मेरिट लिस्ट 

  • सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग पुडुचेरी की ऑफिशियल वेबसाइट health.py.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर NEET UG 2026 मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी. 
  • अब अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके रैंक देखें. 

आगे की प्रक्रिया क्या होगी? 

नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा.  इसके बाद 6 अगस्त से 13 अगस्त तक चॉइस फिलिंग होगी. वहीं  पहले राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट 17 अगस्त को जारी किया जाएगा, जबकि चयनित उम्मीदवार 18 अगस्त से 22 अगस्त के बीच संबंधित इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-MBBS करने में कितना खर्च आता है? पूरा गणित समझिए

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *