Headlines

Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस


बाजार में मिलने वाले पैकेट के सामान पर अक्सर हड्डियां मजबूत करने, बेहतर पोषण देने और चीनी नहीं होने के दावे किए जाते हैं. लेकिन क्या पैकेट पर लिखी हर बात पर भरोसा किया जा सकता है? इसी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. FSSAI ने Nestle India और Hindustan Unilever को उनके कुछ फूड प्रोडक्ट्स के दावों और लेबलिंग में कथित गड़बड़ियों को लेकर नोटिस जारी किया है.

खाद्य नियामक के मुताबिक, कुछ प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग और ऑनलाइन लिस्टिंग में किए गए दावे नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं. इनमें Horlicks के न्यूट्रिशन ड्रिंक और Nescafe के रेडी-टू-ड्रिंक प्रोडक्ट्स भी हैं. FSSAI ने कंपनियों से इसके लिए जवाब मांगा है.

Horlicks पर क्यों उठा सवाल?
FSSAI ने HUL के Horlicks Women’s Plus Chocolate Nutrition Drink के लेबल पर किए गए कई दावों को गलत पाया है. इस प्रोडक्ट पर हड्डियों को मजबूत बनाने, छह महीने में हड्डियों की मजबूती में सुधार और बोन हेल्थ बेहतर करने जैसे दावे लिखे हैं. नियामक ने प्रोडक्ट पर लिखे ‘Healthy Muscles’ के दावे पर भी सवाल उठाया है. FSSAI के मुताबिक, खाने के सामान के दावों में ‘Healthy’ शब्द का इस्तेमाल नियमों के अनुसार ही होना चाहिए.

इसके अलावा, प्रोडक्ट पर ‘No Added Sugar’ यानी चीनी नहीं मिलाने का दावा भी सवालों के घेरे में आ गया है. नियामक ने कहा कि प्रोडक्ट में माल्टोडेक्सट्रिन होता है, जिससे ये चीनी नहीं होने का दावा गलत साबित हो सकता है. कैल्शियम, विटामिन D और K2 की 100 फीसदी RDA होने के दावे को भी नियमों के अनुसार नहीं पाया गया है. 

 मदर्स हॉर्लिक्स प्लस पर भी नोटिस?
HUL के प्रोडक्ट Horlicks Mother’s Plus Kesar 400 ग्राम पैक को लेकर भी FSSAI ने नोटिस जारी किया है. ये प्रोडक्ट गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान पोषण से जुड़ा है. नियामक के मुताबिक, पैकेट पर ‘Healthy Birth Weight’ और विज्ञापन में ‘For baby’s healthy birth weight’ जैसे दावों को गलत पाया गया है.

FSSAI का कहना है कि ऐसे दावे उपभोक्ताओं को ये समझा सकते हैं कि केवल इस प्रोडक्ट को पीने से बच्चे का जन्म के समय वजन स्वस्थ रहेगा.

पैकेट पर अलग-अलग जानकारी क्यों?
Nestle India के नेस्कैफे रेडी-टू-ड्रिंक प्रोडक्ट्स को लेकर भी गड़बड़ी सामने आई है. इनमें Nescafe Intense Cafe Cappuccino, Nescafe Choco Mocha और Nescafe Chilled Latte शामिल हैं. FSSAI के मुताबिक, इन प्रोडक्ट्स के पैकेट के सामने की तरफ Flavoured Milk लिखा था, जबकि पीछे की तरफ इन्हें Proprietary Food- Dairy Based Drink बताया गया है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इन्हें Coffee Flavoured Milk के नाम से बेचा जा रहा था.

नियामक ने पैकेट और ऑनलाइन जानकारी में इस अंतर पर सवाल उठाया है. उसके मुताबिक, प्रोडक्ट की कैटेगरी और एड में दी गई जानकारी एक जैसी होनी चाहिए. इस मामले में Nestle India के साथ दूसरी निर्माता कंपनियों Schreiber Dynamix Dairies और Lotus Dairy Products से भी जवाब मांगा गया है. 

रिसोर्स रीनल वैनिला फ्लेवर पाउडर पर कार्रवाई
Nestle India के रिसोर्स रीनल वैनिला फ्लेवर पाउडर को लेकर भी नोटिस जारी किया है. ये प्रोडक्ट लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे कुछ मरीजों के लिए बनाया गया है. FSSAI के अनुसार, इस तरह के विशेष प्रोडक्ट्स या मेडिकल जरूरत से जुड़े खाने के सामान को बेचने के लिए नियमों के तहत पहले मंजूरी लेना जरूरी है.

नियामक का कहना है कि कंपनी ने जरूरी मंजूरी नहीं ली थी. इसके अलावा, उत्पाद के लेबल पर शाकाहारी या मांसाहारी निशान भी नहीं मिला है. 

आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *