Headlines

Netflix पर इन 5 फिल्मों ने काटा गदर, नंबर 1 पर आई एनिमेटेड कॉमेडी, तो तीसरे नंबर वाली थ्रिलर उड़ा देगी होश


ओटीटी मतलब एंटरटेनमेंट की गारंटी. जियो हॉटस्टार से लेकर नेटफ्लिक्स और सोनी लिव, प्राइम वीडियो समेत ढेरों प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती हैं. इसमें कई इंडिया में दबदबा जमाए रहती हैं तो इसमें से कुछ का बोलबाला वर्ल्डवाइड भी देखने के लिए मिलता है. ऐसे में अगर आप इस वीकेंड बोर नहीं होना चाहते हैं तो आपको नेटफ्लिक्स की टॉप 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो ग्लोबली ट्रेंड कर रही हैं. 

‘स्वैप्ड’

‘स्वैप्ड’ नेटफ्लिक्स की एनिमेटेड फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है, जिसमें जंगल के एक छोटे से जीव (ओली) और एक बेहतरीन पक्षी (आइवी) की कहानी देखने के लिए मिलती है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.  इसका निर्देशन नाथन ग्रेनो ने किया है. इसमें  माइकल बी. जॉर्डन (ओली) और जूनो टेम्पल (आइवी) अहम भूमिका में हैं. 

‘रिमार्केबली ब्राइट क्रीचर्स’

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘रिमार्केबली ब्राइट क्रीचर्स’ बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिसे इस वीकेंड आप घर बैठे देख सकते हैं. ये एक दिल छू लेने वाली ड्रामा फिल्म है, जो कि शेल्बी वैन पेल्ट के 2022 के बेस्टसेलर उपन्यास पर आधारित है. इसका निर्देशन ओलिविया न्यूमैन ने किया है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

यह भी पढ़ें: ‘करुप्पू’ ने 8वें दिन बनाया रिकॉर्ड, इंडिया के बाद तमिल में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

‘द क्रैश’

‘द क्रैश’ एक मोस्ट अवेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो सच्ची घटना से प्रेरित है. ऐसे में अगर आप रियल स्टोरी पर आधारित फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसमें 17 साल के मैकेन्ज़ी शिरिला की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में ग्लोबली तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

Netflix पर इन 5 फिल्मों ने काटा गदर, नंबर 1 पर आई एनिमेटेड कॉमेडी, तो तीसरे नंबर वाली थ्रिलर उड़ा देगी होश

‘अपैक्स’

वहीं, अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए ‘अपैक्स’ एक बेहतरीन फिल्म हो सकती है, जो ग्लोबली नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर बनी हुई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ये एक हॉलीवुड सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो कि हिंदी में भी अवेलेबल है. इसमें साशा और बेन की कहानी देखने के लिए मिलती है. फिल्म में चार्ल्स थेरॉन और टैरन एगर्टन ने अहम रोल प्ले किया है.

Netflix पर इन 5 फिल्मों ने काटा गदर, नंबर 1 पर आई एनिमेटेड कॉमेडी, तो तीसरे नंबर वाली थ्रिलर उड़ा देगी होश

यह भी पढ़ें: 11 साल पहले आई कंगना रनौत की इस फिल्म ने कमाया था 541% प्रॉफिट, शाहरुख खान को दी थी मात

‘गोट’ 

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध फिल्म ‘गोट’ एक एनिमेटेड स्पोर्ट्स-कॉमेडी फिल्म है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. इसमें बास्केटबॉल खेलने वाली एक बकरी की बेहतरीन कहानी देखने के लिए मिलती है. इसे इंडिया के साथ ही दुनिया भर में काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली पांचवे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *