Headlines

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मोबाइल से साजिश के अहम सबूत और रिकॉर्डिंग बरामद।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस ने आतंकी गतिविधि के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. बेंगलुरु पुलिस ने राजधानी से एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिस पर प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का समर्थक होने और पाकिस्तान की सेना के खिलाफ हमले की साजिश रचने का आरोप है.

आतंकी की पहचान की हुई पुष्टि

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान 25 वर्षीय आसफूल मल्लिक के तौर पर हुई है, जो कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नौपारा गांव का रहने वाला है और वह पिछले साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर से राजधानी बेंगलुरु के जिगनी इंडस्ट्रियल एरिया में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहा था.

बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध आतंकी आसफूल मल्लिक को चार दिन पहले मंगलवार (11 अगस्त, 2026) को राजधानी के बोम्मसंद्रा इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस की जांच में क्या हुआ खुलासा?

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आसफूल मल्लिक के मन में पड़ोसी देश पाकिस्तान में मस्जिदों और लोगों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की कथित कार्रवाई को लेकर गहरी नाराजगी थी.

पुलिस ने दावा किया है कि आसफूल की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए इमरान अहिंदर नाम के एक अफगान नागरिक से हुई. यह भी आरोप है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़ने के बाद मल्लिक ने अफगानिस्तान जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने में उसकी मदद ली और पाकिस्तानी सेना से बदला लेने के इरादे से वीजा के लिए भी आवेदन किया था. हालांकि, कुछ समय बाद उसने अपने योजना को रद्द कर दिया था. 

आरोपी के मोबाइल से मिले कई सबूत और रिकॉर्डिंग

बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तानी सेना के खिलाफ कथित साजिश से जुड़े सबूत और ऑडियो रिकॉर्डिंग बरामद हुई हैं. फिलहाल बेंगलुरु पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के संपर्कों और उसकी कथित आतंकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. 

यह भी पढ़ेंः ‘कांग्रेस देश से माफी मांगे’, BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *