Headlines

Parent’s Day 2026: ‘माता-पिता बनने के बाद समझ आता है उनका प्यार’, पेरेंट्स डे पर काजोल का इमोशनल पोस्ट


आज, 26 जुलाई को नेशनल पेरेंट्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने माता-पिता और सास-ससुर के साथ दो थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं. पोस्ट में एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाली बात भी लिखी है. 

पेरेंट्स डे पर काजोल ने शेयर किया पोस्ट
काजोल ने अपने इंस्टाग्रान पर अपनी मां तनुजा, पिता शोमू मुखर्जी और सास-ससुर वीरू देवगन व वीना देवगन की पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की.  पहली तस्वीर में छोटी काजोल अपनी मां तनुजा, पिता शोमू मुखर्जी और बहन तनिषा मुखर्जी के साथ नजर आ रही हैं. दूसरी तस्वीर में उनके सास-ससुर वीरू देवगन और वीना देवगन दिखाई दे रहे हैं. फोटोज के साथ उन्होंने एक दिल छू लेने वाली बात भी लिखी हैं, जो सबका ध्यान खींच रही है.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं लौट आऊंगा तेरी बैंड बजाने, औकात में रहना’, तनिष्क बागची पर भड़के अमाल मलिक, दी खुली चेतावनी

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अब हम सभी माता-पिता बन चुके हैं और माता-पिता होने की जो बड़ी जिम्मेदारी होती है, उसे तब तक सच में नहीं समझा जा सकता जब तक आप खुद उस स्थिति से न गुजरें… और जब तक आप खुद माता-पिता नहीं बनते, तब तक आपको ये भी पता नहीं चलता कि आपके माता-पिता आपसे कितना प्यार करते हैं और उन्होंने आपके लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं.’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘इसलिए, ये पोस्ट उन सभी माता-पिता के लिरए आभार व्यक्त करने के लिए है जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया. मुझे बहुत प्यार मिला है और इसलिए मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूीं.’ काजोल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

काजोल का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी पौराणिक हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘मां’ में नजर आई थीं.

ये भी पढ़ेंः अरविंद त्रिवेदी से सैफ अली खान तक, यश से पहले जानिए अब तक किन-किन सितारों ने निभाया रावण का किरदार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *