Headlines

Paresh Rawal Birthday: अपने ही बॉस की बेटी पर आ गया था दिल, फिर ‘मिस इंडिया’ को यूं किया प्रपोज, बेहद फिल्मी है परेश रावल की लव स्टोरी


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है. विलेन का रोल हो या फिर कॉमेडियन का किरदार, परेश रावल हर भूमिका को बखूबी निभाना जानते हैं. खैर, आज हम एक्टर के रील लाइफ नहीं, बल्कि रियल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं. परेश रावल 30 मई को अपना 71वां बर्थडे मना रहे हैं. आइए इस मौके पर उनकी लव स्टोरी जानते हैं.

पहली नजर में ही स्वरूप संपत की दिल दे बैठे थे परेश रावल
परेश रावल की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. बहुत ही कम लोग जानते हैं कि एक्टर पहली नजर में ही एक लड़की को दिल दे बैठे थे. ये किस्सा उन दिनों का है, जब परेश यंग हुआ करते थे. साल 1975 की बात है, जब एक कॉलेज ड्रामा कॉम्पिटिशन में परेश रावल की नजर पहली बार स्वरूप संपत पर पड़ी. स्वरूप को देखते ही परेश ने तय कर लिया कि वो शादी करेंगे तो उन्हीं से करेंगे. दिलचस्प बात ये थी कि स्वरूप संपत जाने-माने थिएटर आर्टिस्ट और परेश रावल के बॉस की बेटी थीं. 

ये भी पढ़ें:- अक्षय कुमार की ‘हेरा फेरी 3’ में हो रही देरी? परेश रावल ने बताया सच

परेश रावल की बॉस की बेटी थीं स्वरूप संपत 
इंडिया टुडे के अनुसार, परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पहली बार स्वरूप संपत को देखकर अपने दोस्त महेंद्र जोशी से कहा था, ‘ये लड़की एक दिन मेरी पत्नी बनेगी.’ जब दोस्त ने उन्हें बताया कि वो उनके बॉस की बेटी हैं, तो परेश ने जवाब दिया था, ‘किसी की भी बेटी हो, बहन हो, मां हो, मैं इसके साथ ही शादी करूंगा.’ 

परेश रावल ने बेबाक अंदाज में किया प्रपोज
पहली मुलाकात के तीन महीने बाद ही परेश रावल ने स्वरूप को प्रपोज कर दिया था. उनका प्रपोजल भी बहुत दिलचस्प था. एक्टर ने स्वरूप से कहा था, ‘मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, लेकिन मुझसे यह मत कहना कि चलो एक दूसरे को जानते हैं… क्योंकि  मरते दम तक कोई किसको नहीं जान सकता है.’ एक्टर की बात सुनकर स्वरूप थोड़ा घबरा गई थीं और उन्हें जवाब देने के लिए वक्त मांगा. हालांकि, बाद में स्वरूप संपत ने उन्हें हां कह दिया था. 

Paresh Rawal Birthday: अपने ही बॉस की बेटी पर आ गया था दिल, फिर 'मिस इंडिया' को यूं किया प्रपोज, बेहद फिल्मी है परेश रावल की लव स्टोरी

मिस इंडिया भी रह चुकी हैं स्वरूप संपत
लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद परेश रावल और स्वरूप संपत ने साल 1987 में शादी रचाई. इस कपल के दो बेटे आदित्य और अनिरुद्ध हैं. फिलहाल दोनों साथ में काफी खुश हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं. बता दें कि परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत भी बतौर एक्ट्रेस पर्दे पर नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने 1979 में मिस इंडिया का खिताब भी जीता था.

ये भी पढ़ें:- ‘कॉमेडी फिल्मों को टफ कंपटीशन दे रहे हैं कपिल शर्मा,’ परेश रावल बोले- ये लोग जबरदस्त टैलेंटेड हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *