Headlines

Pati Patni Aur Woh Do Cast Fees: आयुष्मान खुराना ने चार्ज किए इतने करोड़, सारा अली खान ने रकुल प्रीत को पछाड़ा


आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ चर्चा में बनी है. फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान लीड रोल में हैं. फिल्म 15 मई को रिलीज होगी. ये फिल्म 2019 मेंआई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है. अब फिल्म की रिलीज से पहले आइए जानते हैं फिल्म की कास्ट को कितनी फीस मिली है.

आयुष्मान खुराना
फिल्म में एक्टर लीड रोल में हैं. टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना ने 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

रकुल प्रीत सिंह
फिल्म में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल में हैं. वो आयुष्मान खुराना की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं. रिपोर्ट्स हैं कि एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

सारा अली खान
फिल्म में सारा अली खान भी आयुष्मान की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla BO: ‘भूत बंगला’ ने 25 दिनों में ‘भूल भुलैया’ 2 को पछाड़ा, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म

वामिका गब्बी
एक्ट्रेस फिल्म में आयुष्मान खुराना की पत्नी के रोल में हैं. फिल्म के लिए उनके 2 करोड़ रुपये चार्ज करने की खबरें हैं.

विजय राज
विजय राज फिल्म में सपोर्टिंग रोल में हैं. उनके फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करने की खबरें हैं.

तिग्मांशु धूलिया
फिल्म में डायरेक्टर-एक्टर तिग्मांशु धूलिया भी अहम रोल में हैं. उनके फिल्म के लिए 80 लाख से 1 करोड़ तक कमाने की खबरें हैं.

शीबा चड्ढा
शीबा चड्ढा के फिल्म के लिए 80 लाख रुपये चार्ज करने की खबरें हैं. 

ये भी पढ़ें- नानी की ‘पैराडाइज’ की रिलीज में देरी को लेकर मेकर्स ने किया रिएक्ट, री-शूट को लेकर भी दी सफाई

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फैंस ने ट्रेलर को काफी पसंद किया. फिल्म को मुदस्सर अजीज ने बनाया है. एक्टर जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं. फिल्म की कहानी आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे के रोल में हैं. वो फिल्म में शादीशुदा हैं और एक के बाद एक कई लड़कियों संग उनके अफेयर दिखाए गए. जिसके बाद कहानी में कंफ्यूजन क्रिएट होती है. अब देखना होगा कि फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *