- टिकट काउंटर, एटीवीएम और RailOne ऐप से ऑनलाइन खरीदें.
Platform Ticket Rule: अक्सर लोग रेलवे स्टेशन अपने दोस्तों या फिर रिश्तेदारों को लेने और छोड़ने जाते हैं तो उन्हें प्लेटफॉर्म टिकट लेना पड़ता है, बिना प्लेटफॉर्म टिकट उनके खिलाफ जुर्माना भी लगाया जा सकता है. ऐसे में अगर आप भी रेलवे स्टेशन पर जाते हैं और प्लेटफॉर्म टिकट खरीदते हैं तो उससे जुड़े नियमों की जानकारी रखना जरूरी है, वरना आपके खिलाफ जुर्माना लगाया जा सकता है.
सिर्फ कुछ ही देर के लिए होता है प्लेटफॉर्म टिकट
प्लेटफॉर्म टिकट लेने के बाद ऐसा नहीं है कि आप पूरे दिन प्लेटफॉर्म पर रह सकते हैं. जब प्लेटफॉर्म टिकट लेते हैं तो उसके बाद ये केवल 2 घंटे तक ही वैध माना जाता है. इसके बाद अगर कोई रुकता है तो उसको जुर्माना देना पड़ सकता है. 2 घंटे के बाद आपको 500 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है.
काउंटर से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट
इसके लिए आप रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर जाकर वहां से प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकते हैं. इसके अलावा अगर आपको काउंटर से टिकट नहीं लेना है तो आप रेलवे स्टेशन पर लगी ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) से भी खुद टिकट निकाल सकते हैं.
Train Cancelled: आज से 23 अगस्त तक रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल
ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट
- इसके लिए सबसे पहले RailOne ऐप पर जाएं और मोबाइल नंबर से लॉग इन करें.
- इसके लिए प्लेटफॉर्म टिकट का ऑप्शन चुनें.
- फिर स्टेशन पर हैं या फिर स्टेशन के बाहर यह ऑप्शन चुनें.
- इसके बाद स्टेशन का नाम और यात्रियों की संख्या भी दर्ज करें.
- फिर आप ऑनलाइन पेमेंट करके भुगतान कर दें.
- आपको टिकट ऐप के My Booking सेक्शन में आसानी से मिल जाएगा.
प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़ी जरूरी बातें जानें
बता दें कि ये टिकट केवल किसी यात्री को छोड़ने के लिए प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए ही होता है. इस टिकट से आप किसी ट्रेन में बैठकर सफर नहीं कर सकते हैं. ट्रेन से सफर करने के लिए दूसरा वैध टिकट होता है. अगर कोई प्लेटफॉर्म टिकट से ट्रेन में सफर करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.
Solar Panel: 2BHK, 3BHK और 4BHK के लिए कितने किलोवाट का सिस्टम सही?
