प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात सीएम भूपेन्द्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरती गुजरात स्थित वडनगर में आरती की. यहीं से गृह मंत्री ने वाराणसी तक के लिए एक बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाई.
अब गृह मंत्री और अन्य नेताओं की आरती करते हुए वीडियो शेयर करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास ने तीखी टिप्पणी की है.
CJP ने क्या कहा?
सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने कहा कि यही वजह है कि सरकार ने पिछले 10 सालों में शिक्षा पर अपना खर्च आधा कर दिया है. ताकि नागरिक ऐसे ‘मेगालोमैनियाक’ (खुद को बहुत बड़ा समझने वाले), तर्कहीन और बिना सोचे-समझे काम करने वाले लोग बनें, जिन्हें आसानी से कंट्रोल किया जा सके और जरूरत पड़ने पर उन्हें चरमपंथी या असामाजिक तत्वों में बदला जा सके!
बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को गुजरात के वडनगर से वाराणसी के लिए मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई गई. वडनगर प्रधानमंत्री मोदी का जन्म स्थान है.
नासिक: शिवसेना नेता ने पंचायत अधिकारी के टेबल पर छोड़ा आवारा कुत्ता
कहां होगा रैली का समापन?
17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘वडनगर से वाराणसी’ और ‘वाराणसी से वडनगर’ मोटरसाइकिल रैलियों को दोनों शहरों से एक साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और ये रैलियां सात अक्टूबर को संपन्न होंगी. मोदी सात अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे.
यह रैली 10 राज्यों के 193 जिलों और लगभग 1,159 गांवों से गुजरते हुए करीब 40,000 किलोमीटर का सफर तय करेगी. इस दोतरफा यात्रा में लगभग 1,000 युवा हिस्सा लेंगे. आयोजकों ने बताया कि मोटरसाइकिल रैली झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के उन इलाकों से गुजरेगी, जो पहले नक्सलवाद से प्रभावित थे. कल्याणकारी और सशक्तीकरण योजनाओं से आए बदलावों को समझने के लिए लाभार्थियों, युवाओं और महिलाओं के साथ संवाद की योजना भी बनाई गई है.
