Headlines

PM मोदी के ‘बौद्धिक नक्सली’ बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें


दिल्ली में लाल किले से स्वंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “एक तरफ जहां भारत ने नक्सलवाद को खत्म किया है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘बौद्धिक नक्सलियों’ का भी ज़िक्र किया. ये वे लोग हैं जो किसी न किसी तरह समाज में अराजकता फैलाना चाहते हैं. ये वे लोग हैं जो शायद एक विकसित भारत के निर्माण की कल्पना भी नहीं कर सकते. प्रधानमंत्री मोदी ने आज लोगों से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की.”

इसके साथ ही चिराग पासवान ने केंद्र सरकार के 12 सालों की उपलब्धियों का भी समर्थन किया और कहा, “अगर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 सालों में हुए कामों को देखें – चाहे वह खेती, शिक्षा या स्वास्थ्य सेवा का क्षेत्र हो -तो तुलनात्मक अध्ययन से आपको निश्चित रूप से पता चलेगा कि लगभग 70 सालों में हुए काम और पिछले 12 सालों में बहुत तेज़ी से हुए काम के बीच क्या अंतर है.” 

यह भी पढ़ें: बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

चिराग पासवान ने यह बयान आज बिहार के पटना में पत्रकारों के सवालों पर दिया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से एनडीए सरकार के कामों की तारीफ की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ बढ़ने के आह्वान किया.

क्या कहा पीएम मोदी ने?

स्वंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में 2047 में विकसित भारत के संकल्प को दोहराया और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की. उन्होंने कहा कि एक करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग दी जाएगी, इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन फ्री कोचिंग छात्र-छात्राओं को दी जाएगी. इस दौरान उन्होंने कहा कहा कि देश में अब नक्सल वाद खत्म हो चुका है, लेकिन कुछ ‘बौद्धिक नक्सलियों’ का जिक्र किया. उन्होंने कहा ये लोग समाज में अराजकता फैलाना चाहते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहने की अपील की.

CJP आंदोलन पर निशाना 

पीएम मोदी का निशाना हालिया CJP का छात्र आंदोलन पर था, जिसके चलते सरकार को बैकफुट पर जाना पडा और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था. इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में भी छात्र आंदोलन शुरू हो गए थे.

यह भी पढ़ें: बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *