Headlines

PM मोदी दो नई अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कितने राज्यों से गुजरेंगी और क्या होगा रूट, जानें सब कुछ


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (28 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के वाराणसी को करोड़ों रुपए की सौगत दी. पीएम मोदी ने वाराणसी में 6330 करोड़ की लागत वाली 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही देश को दो नई अमृत भारत ट्रेनों का तोहफा भी दिया. एक ट्रेन बनारस से पुणे के हडपसर के बीच चलेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने जिन दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, वे कई राज्यों को जोड़ेंगी. एक ट्रेन बनारस से पुणे  के हडपसर के बीच चलेगी. वहीं दूसरी ट्रेन अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के बीच चलेगी. ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के साथ मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए भी उपयोगी साबित होंगी. 

क्या हो सकता है संभावित रूट

बनारस और हडपसर के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन के रूट की अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि यह ट्रेन बनारस के बाद प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, विरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी, बीना, इटारसी, जलगांव और अहिल्याबाई नगर से होकर गुजर सकती है. इस ट्रेन की टाइमिंग को लेकर भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

हमारी सरकार ने महिला कल्याण को दी प्राथमिकता – प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस में कहा, ‘हमारी सरकार की नीतियों में निरंतर महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. 2014 में आपने हमें सेवा का अवसर दिया तो देश में 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने. 30 करोड़ से ज्यादा बहनों के बैंक खाते खुले. 2.5 करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली का कनेक्शन दिया गया. 12 करोड़ से ज्यादा घरों में नल से जल पहुंचाया, यानी अनेक बड़ी योजनाओं के केंद्र में बहनों-बेटियों को रखा गया.’ बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल का जिक्र कर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना भी साधा.

यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price Hike: क्या चुनाव के बाद बढ़ जाएगा पेट्रोल-डीजल का दाम? सरकार ने दे दिया जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *