Headlines

PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू – ‘मैं आपका…’


चेन्नई दौरे पर रविवार को तमिलनाडु पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों की ओर से मैं पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत करता हूं. चेन्नई रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के उद्घाटन के साथ-साथ कई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए उन्हें धन्यावद देता है. 

क्यों बेहद खास रहा पीएम मोदी का तमिल दौरा?

पीएम मोदी का तमिल दौरा बेहद खास रहा. इस दौरान नरेंद्र मोदी ने करीबन 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने चेन्नई मेट्रो की फेज-2 येलो लाइन का उद्घाटन भी किया. पीएम मोदी ने आईआईटी मद्रास के परिसर में भगवान शिव के मंदिर में पूजा की. फिंर ह्यूमन ब्रेन पर रिसर्च करने वाले ब्रेन सेंटर पहुंचे. यहां एक्सपर्ट्स ने उन्हें चल रही रिसर्च के बारे में जानकारी भी दी. 

भारत अपने कल्चर से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बताया कि भारत अपने कल्चर से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा है. साइंस में तरक्की, और नई सुविधाओं से लोगों को नए मौके मिल रहे हैं. विकास के इन कामों से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान होगी. युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे 

वहीं, इस कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम  सी. जोसेफ विजय मौजूद रहे. पीएम मोदी ने अपने दौरे को भारत की विरासत, विज्ञान की तरक्की और मॉर्डन सुविधाओं से जोड़ते हुए कहा कि देश की सांस्कृतिक ताकत से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *