महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार (17 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने मीटिंग के बाद यह भी बताया कि पीएम के साथ क्या बातचीत हुई. फडणवीस ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके जरिए कहा कि उन्हें पीएम से महाराष्ट्र के विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर बात की.
देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और भारत के वैश्विक नेता आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में भेंट की और विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की. उन्हें महाराष्ट्र की विविध विकास परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और केंद्र सरकार के समन्वय से चलाई जा रही योजनाओं व परियोजनाओं में सहयोग भी मांगा.’
देशाचे यशस्वी पंतप्रधान आणि भारताचे वैश्विक नेतृत्व मा. नरेंद्र मोदीजी यांची आज नवी दिल्ली येथे भेट घेतली आणि विविध विषयांवर सविस्तर चर्चा केली.
महाराष्ट्रातील विविध विकास प्रकल्पांची सविस्तर माहिती त्यांना दिली आणि केंद्र सरकारशी समन्वयातून राबविल्या जात असलेल्या योजना,… pic.twitter.com/M8oSWHf5T9— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 17, 2026
उन्होंने लिखा, ‘हमेशा की तरह उनसे मुलाकात एक नई ऊर्जा देने वाली होती है. विकास के मुद्दों पर उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन और महाराष्ट्र को दिए जा रहे मजबूत समर्थन के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूं!’
भाजपा की नई टीम की चर्चा
पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जब से जिम्मेदारी संभाली है, तभी से नई टीम की चर्चा चल रही है. सूत्रों के मुताबिक नितिन नवीन की नई टीम फाइनल हो चुकी है. इसमें कुछ पुराने चेहरों के साथ नए लोगों को भी जिम्मेदारी मिल सकती है. भाजपा ने टीम को चुनते वक्त महिला फैक्टर के साथ-साथ जेन-जी को भी ध्यान में रखा है. वहीं यूपी, उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव पर भी नजर थी. सीनियर लीडर हरीश द्विवेदी को प्रमोशन मिल सकता है. वहीं विनोद तावड़े भी टीम का हिस्सा रह सकते हैं.
यह भी पढ़ें : नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
