पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में आज (3 अगस्त) को लगातार चौथे दिन आगजनी, विरोध प्रदर्शन और गोलीबारी जारी रही. दोपहर 3 बजे हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी मुजफ्फराबाद की लाल चौक पर इकट्ठा हो गए और पाकिस्तानी हुकूमत और सेना के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. जिसके बाद साढ़े 4 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स और एफसी ने लोगों पर अंधाधुंध डायरेक्ट फायरिंग करनी शुरू कर दी. पीओके पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे.
गोलीबारी का वीडियो भी एबीपी न्यूज़ के हाथ लगा है, जिसमें लोग लाल चौक से भागते हुए दिख रहे हैं और पाकिस्तानी रेंजर्स और पीओके पुलिस की तुलना ‘यजीद’ से कर रहे हैं. गोलीबारी में 1 प्रदर्शनकारी के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद 27 जुलाई से हर रोज फायरिंग की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 54 हो गया है. साथ ही 7 जून से लेकर अब तक फायरिंग में 128 निहत्थे प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं.
पुलिस ने बाइकों में लगाई आग
फायरिंग के बाद भी जब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का मन नहीं भरा तो मुजफ्फराबाद की ईदगाह रोड के पास स्थित रिहायशी कॉलोनी में पीओके पुलिस के 3 जवानों ने आम लोगों की घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों में आग लगा दी. पीओके के पुलिस के डिटेक्टिव फुट कांस्टेबल (DFC) अमजद शाह, DFC ताहिर और DFC वकार मीर हुए लोगों की मोटरसाइकिल में आग लगाते हुए वीडियो मोबाइल फ़ोन में क़ैद हुआ है, जो एबीपी न्यूज़ के पास मौजूद है.
पाक हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन जारी
मुजफ्फराबाद के अलावा पीओके के बाग में भी पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन जारी है, साथ ही रावलाकोट के डी चौक पर अभी भी डेढ़ लाख से ज़्यादा प्रदर्शनकारी मुजफ्फराबाद कूच के लिए बैठे हुए हैं. बीती देर रात (2 अगस्त) 1 बजकर 50 मिनट पर रावलाकोट के डी चौक पर बैठे लोगों को डराने के लिये पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग की थी, हालांकि इस फायरिंग का प्रदर्शनकारियों पर कोई असर नहीं हुआ और वो सड़क पर 8 दिन भी मुजफ्फराबाद कूच के लिए बैठे हैं.
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
