Headlines

PSG Champions League: PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा


फ्रांस की राजधानी पेरिस में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की चैंपियंस लीग जीत का जश्न कई जगहों पर हिंसा और अव्यवस्था में बदल गया. पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है.हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेले गए चैंपियंस लीग फाइनल में PSG ने पेनल्टी शूटआउट में आर्सेनल को हराकर खिताब जीता. मैच खत्म होते ही पेरिस में हजारों प्रशंसक सड़कों पर उतर आए और जीत का जश्न मनाने लगे.

आर्क डी ट्रायम्फ और चैंप्स-एलिसीज़ इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुटे. कई प्रशंसक सड़कों पर मार्च करते नजर आए, कुछ लोगों ने फ्लेयर जलाए और वाहनों के हॉर्न बजाकर खुशी जाहिर की. बताया गया कि करीब 20,000 लोग चैंप्स-एलिसीज़ क्षेत्र में मौजूद थे.हालांकि जश्न के दौरान कई जगहों पर हालात बिगड़ गए. पेरिस पुलिस प्रीफेक्चर के अनुसार, कुछ छोटे समूहों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में उपद्रव किया. कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं. कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया

ये भी पढ़ें: होर्मुज संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, अब कितना लगेगा टैक्स?

एक पुलिसकर्मी घायल

पुलिस ने बताया कि एक पुलिसकर्मी इस दौरान घायल हो गया. अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों ने पेरिस के पॉश 8वें एरोंडिसमेंट इलाके में स्थित एक पुलिस स्टेशन में घुसने की कोशिश भी की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें वहां से खदेड़ दिया.स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे तक कम से कम 45 लोगों को हिरासत में लिया गया था. पुलिस ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार कार्रवाई की गई.इस दौरान पेरिस की मुख्य रिंग रोड भी कुछ समय के लिए प्रदर्शनकारियों और भीड़ की वजह से बंद रही. बाद में पुलिस ने सड़क को खाली कराया और यातायात बहाल किया. अधिकारियों के अनुसार, एक बेकरी और एक रेस्तरां को भी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा PSG के स्टेडियम के पास 16वें एरोंडिसमेंट में करीब 1,000 लोग जमा हो गए थे. पुलिस ने वहां भी भीड़ को नियंत्रित किया और लगाए गए अस्थायी बैरिकेड हटाए.

हाई अलर्ट पर था पेरिस

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पेरिस पहले से ही हाई अलर्ट पर था. पूरे शहर में करीब 8,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी.पिछले वर्ष मई में भी PSG की यूरोपीय सफलता के बाद बड़े पैमाने पर जश्न मनाया गया था. उस समय पूरे फ्रांस में 500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था.मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2025 में PSG की जीत के बाद हुए जश्न के दौरान दो लोगों की मौत हुई थी, लगभग 200 लोग घायल हुए थे और पूरे फ्रांस में 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और हिंसा तथा तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: ईरान से डील पर फाइनल बातचीत से पहले ट्रंप की धमकी, कहा- ‘जो हम चाहते हैं और हमें नहीं मिला तो…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal SUMO WooCommerce Product Image Watermark SUMO WooCommerce Waitlist Sunara - Solar & Renewable Energy Elementor Pro Template Kit SUNE – Charity / Nonprofit / Fundraising WordPress Theme Sunlight - Charity and Volunteer Elementor Template Kit SunnyOrchard – Landscaping and Gardening WordPress Theme Super Backup & Clone – Migrate for WordPress Super Bundle for WPBakery Page Builder Super Elements – Addons for Elementor Super Forms – Calculator