Headlines

Rapido के 186 रुपये के किराये पर हुआ बवाल, वीडियो वायरल


गुरुग्राम के एंबियंस मॉल से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ रहा है. वजह कोई बड़ी रकम या लंबा विवाद नहीं, बल्कि महज 186 रुपये का किराया है. एक Rapido राइडर और महिला यात्री के बीच भुगतान को लेकर हुई तीखी बहस का वीडियो ऑनलाइन बहस का भी हिस्सा बन गया.

दरअसल घटना 4 अक्टूबर की बताई जा रही है. महिला ने Rapido के जरिए बाइक राइड बुक की थी. सफर पूरा होने के बाद भुगतान को लेकर दोनों के बीच मतभेद शुरू हुआ. महिला की तरफ से भुगतान में तकनीकी समस्या यानी सर्वर संबंधी दिक्कत का हवाला दिए जाने की बात सामने आई. वहीं दूसरी ओर, राइडर अपने किराये की रकम न मिलने पर जोर देता रहा.

कैमरे में रिकॉर्ड किया मामला

विवाद बढ़ने के बाद राइडर अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. महिला मॉल के भीतर जाती दिखाई दी और राइडर भी उसके पीछे पहुंच गया. वीडियो में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक सुनाई देती है. स्थिति बिगड़ती देख आसपास मौजूद लोग और मॉल सिक्योरिटी भी उन्हें बाहर जाकर मामला सुलझाने की बात बोलती हुई दिखी.

यह भी पढ़ें: इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल 

असली सवाल केवल 186 रुपये का नहीं

Rapido जैसे प्लेटफॉर्म ने शहरों में यात्रा को काफी आसान बनाया है. कुछ क्लिक में राइड बुक हो जाती है, किराया पहले से दिखाई देता है और यात्री अपनी मंजिल तक पहुंच जाता है. लेकिन इस पूरी डिजिटल सुविधा के पीछे एक राइडर सड़क पर अपना समय और पेट्रोल खर्च करता है. ऐसे में कई यूजर्स का यह कहना है कि पैमेंट से जुड़ी कोई भी समस्या सीधे राइडर की कमाई को प्रभावित कर सकती है. रोजाना कई राइड करने वाले ड्राइवर के लिए हर पैमेंट उसकी दिनभर की आय का हिस्सा होता है.

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. कुछ यूजर्स राइडर के सपोर्ट में कमेंट कर रहे हैं कि यदि राइड पूरी हो चुकी है तो किराये का पैमेंट होना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अगर वास्तव में तकनीकी समस्या थी, तो स्थिति को बहस में बदलने के बजाय ऐप या कस्टमर सपोर्ट के जरिए सुलझाया जाना चाहिए. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि महिला ने अगर पैमेंट कर दिया है, तो उसे राइडर को दिखा देना चाहिए.

यह भी पढ़ें:ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *