- ePoS मशीन फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन से सत्यापन।
Ration Card Update: सरकार आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए जरूरी योजनाएं चलाती है. अगर आप भी सरकारी राशन का लाभ उठाते हैं तो यह खबर आपके काम की है. सोचिए, आप राशन की दुकान पर जाते हैं, लेकिन अपना राशन कार्ड ही घर पर भूल गए तो ऐसे में लोग परेशान हो सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बिना राशन कार्ड साथ रखें भी राशन मिल सकता है अगर नहीं, तो अभी जान लीजिए.
एक्स पोस्ट में दी जानकारी
दरअसल, सरकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट जारी किया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई पात्र लाभार्थी राशन लेने दुकान पर जाता है और वह राशन कार्ड घर पर भूल जाता है तो ऐसी स्थिति में भी उसे राशन दिया जाएगा. इसके लिए लाभार्थी के आधार कार्ड की जरूरत होगी.
अगर आप राशन की दुकान पर राशन कार्ड ले जाना भूल गए हैं, तो ONORC की सुविधा के तहत पात्र लाभार्थी आधार आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से अपना निर्धारित राशन प्राप्त कर सकते हैं।
ePoS मशीन पर फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन के जरिए पहचान का प्रमाणीकरण किया जा सकता है।#ONORC #PMGKAY #DFPD pic.twitter.com/5dz6Guzlu3
— Department of Food & Public Distribution (@fooddeptgoi) August 20, 2026
आधार से कैसे मिलेगा राशन?
कई बार लोग जल्दबाजी या फिर गलती से राशन कार्ड साथ लाना भूल जाते हैं तो ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. अगर दुकान पर राशन कार्ड आपके पास नहीं हैं, तो भी आपको आधार के जरिए राशन दिया जा सकता है. ONORC यानी One Nation One Ration Card सुविधा के तहत आधार की मदद से आपकी पहचान की जा सकती है. आधार डिटेल चेक करने के पीछे का मकसद होता है कि इससे यह पता चले कि आप राशन लेने के लिए पात्र हैं या नहीं? अगर सबकुछ सही रहता है तो आपका राशन दिया जाएगा.
अब हर किसी को नहीं मिलेगी सोलर सब्सिडी, जानें कौन है पात्र
आगे क्या किया जाता है?
इसके लिए सबसे पहले राशन की दुकान पर लगी ePoS मशीन की मदद से वेरिफिकेशन किया जाता है, जिसमें आपकी आंखों की आईरिस को स्कैन किया जाता है और फिंगरप्रिंट भी मिलाएं जाते हैं. इसके बाद सब सही मिलने पर राशन दिया जाता है. यानी अगर राशन कार्ड भूल भी जाते हैं, तभी भी ONORC सुविधा के तहत आपको राशन मिल सकता है.
अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
