Headlines

RCB vs GT Qualifier-1: 9 छक्के, 5 चौके… रजत पाटीदार ने 281 की स्ट्राइक रेट से बनाए 93 रन, बेंगलुरु ने रचा इतिहास


क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2026 की पहली फाइनलिस्ट बन गई है. इस जीत के हीरो कप्तान रजत पाटीदार रहे, जिन्होंने तूफानी पारी खेलकर RCB का स्कोर 254 पहुंचाया था. इससे पहले विराट कोहली ने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, क्रुणाल पांड्या ने भी 43 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए GT 162 रनों पर सिमट गई और बेंगलुरु ने इस मुकाबले को 92 रनों से जीत लिया.

धर्मशाला में खेले गए क्वालीफायर-1 में टॉस शुभमन गिल ने जीता था, उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की, अय्यर ने 7 गेंदों में 19 और कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 30 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में 281.82 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 93 रन बनाए, उन्होंने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की.

अंतिम 6 ओवरों में बनाए 114 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 14 ओवरों में 140 रन था, यहां से लग रहा था कि टीम 210 तक पहुंच जाएगी लेकिन रजत पाटीदार की तूफानी पारी ने स्कोर 254 तक पहुंचा दिया. 33 गेंदों में 93 रनों की नाबाद पारी में रजत ने 9 छक्के और 5 चौके लगाए. RCB ने आखिरी 6 ओवरों में 114 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें- क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?

IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा टोटल

कप्तान की पारी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 254 पहुंचाया, जो अब IPL इतिहास में प्लेऑफ का सबसे बड़ा टोटल बन गया है. इसी स्कोर ने RCB को आईपीएल में प्लेऑफ की सबसे बड़ी जीत (रनों के आधार पर) भी दिलाई.

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस के टॉप आर्डर बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. साईं सुदर्शन अच्छा खेल रहे थे, लेकिन एक गेंद पर उनके हाथ से बल्ला छूट गया और विकेट पर जा लगा. इसके बाद शुभमन गिल (2) को भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया. जोस बटलर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की, लेकिन जोश हेजलवुड ने उन्हें बोल्ड कर उनकी पारी को समाप्त किया. बटलर ने 11 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 29 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- क्वालीफायर में विराट का विकेट गिरने पर वाइफ अनुष्का शर्मा का चौंकाने वाला रिएक्शन, तस्वीर वायरल

निशांत सिंधु (5), वाशिंगटन सुंदर (8), जेसन होल्डर (0) सस्ते में आउट हुए. इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में 4 छक्के और 8 चौकों की मदद से 68 रन बनाए, हालांकि ये जीत के लिए काफी नहीं था. गुजरात टाइटंस 19.3 ओवरों में 162 रनों पर सिमट गई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 92 रनों से इस मैच को जीत लिया, जो रनों के आधार पर प्लेऑफ की सबसे बड़ी जीत है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *