Headlines

RR vs GT: गुजरात ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, इस सीजन 7वीं बार राजस्थान के सामने बने 200+ रन; शुभमन गिल चमके


शुभमन गिल, साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया. जयपुर के सवाईं मान सिंह स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बना दिए. अंतिम ओवर में 21 रन बने. इससे पहले इस सीजन गुजरात का सर्वाधिक स्कोर 210 रन था. अब राजस्थान रॉयल्स के सामने 230 रनों का विशाल लक्ष्य है. 

गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंद में 84 रनों की धुआंधार पारी खेली. उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले. वहीं साई सुदर्शन ने 36 गेंद में 6 चौकों और दो छक्कों की बदौलत 55 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की शानदार साझेदारी की. अंत में वाशिंगटन सुंदर 20 गेंद में 37 रनों पर नाबाद लौटे. उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए. 

गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 55, शुभमन गिल ने 84, जोस बटलर ने 10 गेंद में 13, वाशिंगटन सुंदर ने 20 गेंद में 37*, जेसन होल्डर ने 07 गेंद में 07 और राहुल तेवतिया 04 गेंद में 14* रन बनाए. वहीं राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा ने दो विकेट चटकाए. इसके अलावा रवींद्र जडेजा और यश राज पुंजा को एक-एक विकेट मिला.

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास

गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी के रूप में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया है. गिल-सुदर्शन आईपीएल में ओपनिंग विकेट के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारी के मामले में गुजरात टाइटंस की तरफ से ‘नंबर-1’ जोड़ी बन गए हैं. किसी भी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा बार बतौर ओपनिंग जोड़ी शतकीय साझेदारी के मामले में भी ये पेयर संयुक्त रूप में शीर्ष पर पहुंच गया है. इनसे पहले डेविड वॉर्नर-शिखर धवन और अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड की जोड़ी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बतौर ओपनर 6-6 बार शतकीय साझेदारी कर चुकी हैं. इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयरस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद) और फाफ डु प्लेसिस-विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 5-5 सझेदारियों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *