Headlines

Russell Viper Snake Rescue Viral Video: झाड़ियों के बीच चुपचाप छिपा बैठा था खूंखार रसेल वाइपर, देखें स्नेक रेस्क्यू का खतरनाक वीडियो


Russell Viper Snake Rescue Viral Video : आजकल सोशल मीडिया पर स्नेक रेस्क्यू से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. खासकर जब किसी बेहद जहरीले सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर लोगों की सुरक्षा तय की जाती है, तो ऐसे वीडियो लोगों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लेते हैं. इन दिनों हिमाचल प्रदेश से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक घर के पास झाड़ियों में छिपे बेहद जहरीले रसेल वाइपर का रेस्क्यू किया जाता है.

पूरे ऑपरेशन के दौरान स्नेक रेस्क्यूअर पूरी सावधानी के साथ सांप को काबू में करता है और बाद में उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू बॉक्स में बंद कर देता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.

झाड़ियों में छिपा मिला जहरीला रसेल वाइपर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के पास घनी झाड़ियों के बीच रसेल वाइपर छिपा हुआ होता है. स्नेक रेस्क्यूअर सबसे पहले लंबे स्नेक हुक और स्नेक टोंग्स की मदद से उसकी सही लोकेशन का पता लगाता है. इसके बाद वह बेहद सावधानी से सांप को झाड़ियों से बाहर निकालता है. बाहर आने के बाद भी वह पूरे समय सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए टोंग्स की मदद से सांप को कंट्रोल करता है.

रेस्क्यू बॉक्स में किया सुरक्षित बंद

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि रेस्क्यूअर पहले टोंग्स की मदद से सांप को पूरी तरह कंट्रोल करता है. इसके बाद वह सावधानी के साथ उसे प्लास्टिक के रेस्क्यू कंटेनर में डालने की कोशिश करता है. आखिरकार वह सांप को कंटेनर के अंदर रख देता है और उसका ढक्कन अच्छी तरह बंद कर देता है, जिससे वह बाहर न निकल सके. इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है.

यह भी पढ़ें – Pet Dog Lift Viral Video: तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूं… डोगेश भाई को लेकर सोसायटी में हुआ बवाल, मोहतरमा का जवाब वायरल

रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया सांप

पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, यह रेस्क्यू हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी के वार्ड नंबर-3 में किया गया. नादौन के रहने वाले स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट ने इस बेहद जहरीले रसेल वाइपर को सुरक्षित पकड़ने के बाद उसके जंगल में छोड़ दिया.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा कि हिमाचल में भी रसेल वाइपर! वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि रसेल वाइपर सबसे जहरीले सांपों की श्रेणी में आता है. वीडियो को देखकर कई लोग स्नेक रेस्क्यूअर की हिम्मत और सावधानी की भी तारीफ कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *