Sagittarius Rashifal May 2026: धनु राशि वालों के लिए मई 2026 का महीना अच्छा रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव और इससे बनने वाले योग आपको प्रगति की ओर ले जाएंगे. हालांकि इस माह धन खर्च में अधिकता राहेगी.
आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं धनु राशि (Dhanu Zodiac) वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.
धनु राशि मई 2026 मासिक राशिफल (Sagittarius May 2026 Horoscope)
बिजनेस और वेल्थ
सप्तम भाव के स्वामी बुध 13 मई तक पंचम भाव में रहते सप्तम भाव में विराजित गुरु से 3-11 का संबंध रहने से किसी बड़े बिजनेसमैन के सहयोग से अटके हुए सरकारी परमिट या लाइसेंस मिल सकते हैं, समाज के प्रभावशाली लोगों के साथ मेलजोल आपके रसूख को बढ़ाएगा.
सजावट, प्रिंटिंग या लग्जरी गुड्स बनाने वाली मशीनें खरीदने के लिए 5,6,7,15,19,20,25,26,27 तारीख सबसे शुभ है, सफेद रंग का टच मशीनों में गुडलक लाएगा.
10 मई तक मंगल चतुर्थ भाव में रहते चौथी, सातवीं व आठवीं दृष्टि सप्तम भाव, दशम भाव, एकादश भाव पर होने से पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और पुराने मनमुटाव खत्म होंगे. नए एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए महीने का दूसरा सप्ताह सबसे बेहतरीन है.
13 से 19 मई तक बुध कृत्तिका नक्षत्र में रहने से बिजनेस में नई टेक्नोलॉजी अपनाना बिजनेसमैन के लिए प्रॉफिट को डबल करने में मदद करेगा.
14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से बिजनेस ट्रिप के दौरान आपको अपने फील्ड के नए और अनुभवी लोगों से सीखने को मिलेगा.
29 मई से बुध सप्तम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे, जिससे राजनीतिक संपर्कों से सरकारी अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं, हालांकि किसी विवादित मामले में पड़ने से प्रतिष्ठा को नुकसान भी हो सकता है.
जॉब और प्रोफेशन
महीने की शुरुआत से 13 मई तक शुक्र षष्ठ भाव में स्वगृही होकर विराजित रहने से ग्लैमर, मीडिया या हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में नौकरी के नए अवसर खुलेंगे, अपनी पर्सनालिटी और ड्रेसिंग सेंस पर काम करें, जल्दी ही अच्छी खबर मिलेगी.
10 मई तक चतुर्थ भाव में मंगल-शनि का द्वंद दोष व अंगारक योग रहते सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से निर्णय लेने में कभी-कभी कन्फ्यूजन हो सकता है, किसी अनुभवी दोस्त की सलाह लेना आपकी हर समस्या का समाधान कर देगा.
नई जॉब जॉइन करने जा रहे हैं, तो 7,15,19,20,25,26,27 तारीख आपके पक्ष में रहेगी, जॉइनिंग के पहले दिन परफ्यूम लगाकर जाएं, माहौल आपके अनुकूल रहेगा.
14 मई तक सूर्य पंचम भाव में रहते दशम भाव से षडाष्टक संबंध रहने से एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है, काम के बीच में संगीत सुनना या छोटे ब्रेक लेना आपकी उत्पादकता बढ़ाएगा.
14 मई से षष्ठ भाव के स्वामी शुक्र सप्तम भाव में गुरु के साथ शंख योग बनाएंगे, जिससे एम्प्लॉइड पर्सन को कंपनी की ओर से किसी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने का मौका मिलेगा.
15 मई से सूर्य षष्ठ भाव में रहेंगे व 25 से 31 मई तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होने से वर्कप्लेस पर हिडन एनिमी एक्टिव रहेंगे, लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे, क्योंकि आपकी मित्र मंडली आपके साथ रहेगी.
फैमिली लाइफ, लव लाइफ और रिलेशनशिप
महीने की शुरुआत से 10 मई तक मंगल चतुर्थ भाव में रहते चौथी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से संबंधों में रोमांस चरम पर रहेगा और आप पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे, किसी पुरानी प्रेम कहानी में नया मोड़ आ सकता है, जो सुखद रहेगा.
14 मई से सप्तम भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने से मैरिड लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी और घर में विलासिता की वस्तुओं की वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा.
14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से अविवाहितों के लिए किसी सोशल गैदरिंग या पार्टी में योग्य जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं, विवाह की चर्चा घर में सकारात्मक मोड़ लेगी.
सगाई, रोका या मांगलिक कार्यक्रम करने जा रहे हैं, तो 5,6,7,15,19,20,25,26 तारीख विशेष रूप से मांगलिक और शुभ हैं.
29 मई से बुध सप्तम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे, जिससे बच्चों की कलात्मक प्रगति से मन बहुत प्रसन्न रहेगा, वे किसी पेंटिंग, डांस या म्यूजिक कॉम्पिटिशन में नाम रोशन कर सकते हैं.
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
महीने की शुरुआत से 13 मई तक पंचम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से डिजाइनिंग, आर्किटेक्चर और फाइन आर्ट के छात्रों को विशेष सफलता मिलेगी, आपकी मेहनत का फल आपको किसी बड़े संस्थान में एडमिशन के रूप में मिलेगा.
11 मई से मंगल पंचम भाव में रहते गुरु से 3-11 का संबंध रहने से खेल के मैदान में आपकी तकनीक और फुर्ती सबको हैरान कर देगी, खिलाड़ियों को बड़ी जीत मिल सकती है.
14 मई से सप्तम भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने से इस महीने होने वाली प्रवेश परीक्षाएं आपके पक्ष में रहेंगी, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले दही-मिश्री का सेवन करें और हल्के रंग के कपड़े पहनें.
5,6,7,15,19,20,25,26 तारीख को विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को पार्ट-टाइम जॉब के अच्छे अवसर मिलेंगे, वीजा या स्कॉलरशिप संबंधी काम बिना किसी अड़चन के पूरे होंगे.
हेल्थ और ट्रेवल
10 मई तक मंगल चतुर्थ भाव में रहते केतु से षडाष्टक संबंध व 15 मई से सूर्य षष्ठ भाव में रहते गुरु से 2-12 का संबंध रहने से बच्चों की इम्युनिटी अच्छी नहीं रहेगी, उन्हें किसी रचनात्मक खेल में व्यस्त रखना उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अच्छा होगा.
14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से विलासिता और व्यापार के लिए की गई विदेश यात्रा बहुत सफल रहेगी, यात्रा के दौरान नए और प्रभावशाली मित्र बनेंगे.
उपाय
16 मई शनि जयंती पर- आप प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त होकर शनि महाराज का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर “ऊँ सर्वाभीष्ट-प्रदायिने नमः” मंत्र 21 मिनट तक जाप करें और काले छाते, काली उड़द, तेल व लोहे की वस्तुओं का दान करें.
25 मई गंगा दशहरा पर- शिवलिंग पर जल में गंगाजल, दूध, सफेद तिल मिलाकर अभिषेक कर
“ऊँ नमो गंगायै विश्वरूपिणी नारायणी नमो नमः” मंत्र का जाप करें, इससे व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है.
ये भी पढ़ें: Scorpio Monthly Horoscope May 2026: बिजनेस डील से लाभ के संकेत, वृ्श्चिक राशि वाले पढ़ें मई का राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
