Scorpio Rashifal May 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए मई 2026 का महीना अच्छा रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव और इससे बनने वाले योग आपको प्रगति की ओर ले जाएंगे. हालांकि इस माह धन खर्च में अधिकता राहेगी.
आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं वृश्चिक राशि (Vrishchik Zodiac) वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.
वृश्चिक राशि मई 2026 मासिक राशिफल (Scorpio May 2026 Horoscope)
बिजनेस और वेल्थ
- महीने की शुरुआत से 13 मई तक द्वादश भाव के स्वामी शुक्र सप्तम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएंगे, जिससे आपके गुप्त संपर्कों से विदेश में कोई बड़ा और गोपनीय सौदा हो सकता है, आयात-निर्यात में जोखिम उठाना इस महीने लाभदायक रहेगा, बस अपनी रणनीतियों को प्रतिस्पर्धियों से छिपाकर रखें.
- 4,5,6,7,12,13,14,25,26 तारीख को पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचें, पारदर्शिता ही आपके व्यापारिक रिश्ते को मजबूती देगी, कोई नया साइलेंट पार्टनर बिजनेस में बड़ा निवेश कर सकता है जो विस्तार में मदद करेगा.
- 13 मई तक बुध षष्ठ भाव में रहते गुरु से 3-11 का संबंध रहने से पैतृक संपत्ति पर कोई नया प्रोजेक्ट या कारखाना लगाना अत्यंत लाभ देगा, पुराने पारिवारिक विवाद अब शांतिपूर्ण ढंग से सुलझने के कगार पर हैं.
- 14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहेगा, जिससे जो महिलाएं रिसर्च, आयुर्वेद, ज्योतिष या गुप्त विद्याओं के काम में हैं, उन्हें बड़ी सफलता और प्रसिद्धि मिलेगी, आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व नए ग्राहकों को तेजी से आकर्षित करेगा.
- शनि-केतु का षडाष्टक संबंध रहने से अंतरराष्ट्रीय टैरिफ में बदलाव से कच्चे तेल, केमिकल या लोहे के कारोबार पर असर पड़ सकता है, अपनी सप्लाई चेन को लचीला रखें ताकि वैश्विक कीमतों के उतार-चढ़ाव से बचा जा सके.
- 19 मई से 25 मई तक बुध रोहिणी नक्षत्र में होने से प्रशासन और पुलिस विभाग के प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात काम को आसान बनाएगी, राजनेताओं के हस्तक्षेप से कोई पुराना अटका हुआ सरकारी मामला सुलझ जाएगा.
जॉब और प्रोफेशन
- महीने की शुरुआत से 10 मई तक षष्ठ भाव के स्वामी मंगल पंचम भाव में शनि के साथ द्वंद दोष व अंगारक योग बनाएंगे, जिससे आपकी कार्यक्षमता अद्भुत रहेगी और आप कठिन से कठिन लक्ष्य को समय से पहले पूरा कर लेंगे, ऑफिस में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी, लेकिन अहंकार से बचना जरूरी है.
- 13 मई तक षष्ठ भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से डिफेंस, पुलिस, जासूसी या सुरक्षा एजेंसियों में नौकरी के नए अवसर खुलेंगे, कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है, महीना आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा.
- 14 मई तक सूर्य षष्ठ भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से बॉस आपकी मेहनत के कायल रहेंगे, हालांकि वे आपको और अधिक चुनौतीपूर्ण काम सौंप सकते हैं, उनके साथ बहस करने के बजाय अपनी परफॉर्मेंस से जवाब देना बेहतर होगा.
- गुरु अष्टम भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से 3-11 का संबंध रहने से जूनियर्स आपकी कड़ी मेहनत से प्रेरित होंगे, लेकिन वे आपकी पीठ पीछे आलोचना भी कर सकते हैं, सीनियर्स से आपको कोई गुप्त ट्रेनिंग या विशेष सलाह मिल सकती है.
- 15 मई से सूर्य सप्तम भाव में रहते गुरु से 2-12 का संबंध रहने से ऑफिस की गुप्त राजनीति से पूरी तरह सावधान रहें, कोई सहकर्मी आपकी योजना चुराने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपनी प्रगति का ढिंढोरा न पीटें.
- 6,7,12,13,14,25,26 तारीख को नई नौकरी शुरू करने के लिए शुभ हैं, जॉइनिंग के पहले दिन हनुमान चालीसा का पाठ करके निकलें, कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व बना रहेगा.
फैमिली लाइफ, लव लाइफ और रिलेशनशिप
- 1,2,10,11,12,19,20,28,29 तारीख को प्रेम संबंधों में गहराई और तीव्रता आएगी, आप अपने पार्टनर के प्रति बहुत अधिक प्रोटेक्टिव महसूस करेंगे, बस उन्हें थोड़ा स्पेस दें ताकि रिश्ते में घुटन न हो.
- महीने की शुरुआत से 13 मई तक शुक्र सप्तम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएंगे, जिससे मैरिड लाइफ में रोमांस और विश्वास बढ़ेगा, लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर किसी पुरानी संपत्ति की मरम्मत या सजावट पर खर्च करने की योजना बनेगी.
- 14 मई से अष्टम भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने से अविवाहितों के लिए किसी मांगलिक उत्सव में अचानक विवाह का प्रस्ताव आ सकता है, यह रिश्ता काफी प्रभावशाली और मजबूत परिवार से होने की संभावना है.
- 14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहेगा, जिससे संतान की किसी साहसिक कार्य या खेल में जीत होने से आपका सीना गर्व से चौड़ा होगा, उनकी सेहत में भी महीने के अंत तक बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.
- 29 मई से अष्टम भाव में बुध, शुक्र, गुरु की युति होने से जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने और पेचीदा विवाद अब सुलझने की ओर बढ़ेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको बड़ी राहत या जीत मिल सकती है.
स्टूडेंट्स और लर्नर्स
- 10 मई तक मंगल पंचम भाव में रहते गुरु से 4-10 का संबंध रहने से प्रतियोगी परीक्षा में आपकी एकाग्रता चीते जैसी रहेगी. आप कठिन से कठिन विषयों को जल्दी याद कर लेंगे, परिणाम आपके पक्ष में आने के 90 प्रतिशत योग हैं.
- 11 मई से मंगल षष्ठ भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से किसी बड़े टूर्नामेंट में आपकी टीम की जीत आपकी रणनीति पर टिकी होगी, विरोधी आपके कौशल से भयभीत रहेंगे, अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.
- 4,5,6,7,12,13,14,25 तारीख को मेडिकल, इंजीनियरिंग या जासूसी से जुड़ी पढ़ाई कर रहे छात्रों को कोई बड़ी फेलोशिप या मौका मिल सकता है. प्रयोगात्मक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी.
- 14 मई से अष्टम भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने से मूर्तिकला, फोटोग्राफी या सस्पेंस थ्रिलर लिखने वाले कलाकारों को बड़ी प्रसिद्धि मिलेगी. आपकी कला में एक अलग तरह की गहराई लोगों को प्रभावित करेगी.
सेहत और यात्रा
- 14 मई तक सूर्य-गुरु का 3-11 का संबंध रहने से स्वयं का स्वास्थ्य मानसिक रूप से बहुत ऊर्जावान रहेगा, लेकिन पेट के निचले हिस्से या यूरिन संबंधी समस्या हो सकती है. अधिक पानी पिएं और मसालेदार भोजन से परहेज करें.
- 14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहेगा, जिससे काम के सिलसिले में की गई विदेश यात्रा अत्यंत लाभकारी और गुप्त रूप से फलदायी रहेगी, यात्रा के दौरान अपनी गोपनीय फाइलों का खास ध्यान रखें.
वृश्चिक राशि के लिए उपाय
16 मई शनि जयंती पर- आप प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त होकर शनि महाराज का ध्यान करते हुए
“ऊँ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छायामार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम्”
मंत्र की एक माला का जाप करें और लोहे का दान करें.
25 मई गंगा दशहरा पर- अगर आपके घर में वास्तुदोष है तो सुबह पूरे कमरों के कोनों में गंगाजल का छिड़काव करें व हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे नकारात्मकता दूर होगी. शाम के समय गंगा चालीसा का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: Libra Monthly Horoscope May 2026: तुला राशि की किस्मत मई में देगी सुपरहिट साथ, धनवर्षा, करियर में तरक्की
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
