Headlines

SIR की घोषणा पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, ‘हर नागरिक को इसे बहुत ही गंभीरता से…’


चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर की घोषणा कर दी है. अब इसे लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि असली वोटर्स का नाम कटना नहीं चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि एसआईआर को लेकर हर किसी को संबंधित तमाम डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए. 

वारिस पठान ने कहा, ”एसआईआर की जो प्रक्रिया शुरू हुई वो बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है. हर नागरिक को इसे बहुत की गंभीरता से लेनी चाहिए. हम पहले भी बोल रहे थे. असली वोटर्स का नाम कटना नहीं चाहिए. उसका वोट डालने का संवैधानिक अधिकार है. उसका नाम किसी वजह से नहीं हट जाए, जितने भी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है, हम पहले से बोलते आ रहे हैं कि आप सब जमा करके रखिए ताकि जब बीएलओ आए तो बता सकते हैं. अभी मैपिंग चल रही थी, इसमें कई लोगों ने अपना नाम डालकर रजिस्टर्ड करवाया.” 

एसआईआर के मद्देनजर एक ऐप तैयार किया गया- पठान

उन्होंने आगे कहा, ”हमारी वाहिद एक पार्टी है, एक ही पार्टी है जिसने एसआईआर के मद्देनजर एक ऐप तैयार किया है. इस ऐप में आप देखेंगे कि 2002 में जिसका वोटर लिस्ट में नाम है वो भी है, 2024 का भी है. आप इसमें एपिक नंबर डालेंगे तो पूरी डिटेल्स मिल जाएगी. अभी हमारी पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी साहब महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आए थे, पार्टी से जुड़े राज्य के तमाम लोगों को बुलाया था और मीडिया को भी बुलाया गया था. यहां प्रेजेंटेशन भी दिखाया था कि देखिए इस तरह से हमारे ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका फायदा आप उठाइए ताकि किसी वास्तविक वोटर का नाम कट न जाए. 

लोगों को तमाम डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए- वारिस पठान

वारिस पठान ने ये भी कहा कि ये ऐप बहुत ही फायदेमंद है. हैदराबाद में ट्रेनिंग भी चालू है. कैंप लगाए जा रहे हैं. जब बीएलओ आएग तो वहां बीएलएस भी जाएंगे और सहयोग करेंगे ताकि किसी भी वोटर्स का नाम न कटे, ये बहुत ही अहम है क्योंकि भारत सरकार इसे एनपीआर, एनआरसी के साथ जोड़ रही है. जो लिस्ट दिया गया है, उससे संबंधित तमाम डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए. आप उस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं, उसमें पूरी तरह से समझ में आ जाएगा कि क्या करना है. 

किसी भी इंसान की नागरिकता नहीं जानी चाहिए- पठान

उन्होंने कहा, ”किसी भी इंसान की नागरिकता नहीं जानी चाहिए. इन्होंने घोषणा कर दी है, जून में चालू करेंगे. बीएलओ रहेंगे, हमारी पार्टी के तमाम लोग रहेंगे और हेल्प करेंगे. किसी की भी नागरिकता या किसी का भी वोटिंग अधिकार न छिने ये आश्वास्त करना चाहिए.” 

PM मोदी का जिक्र कर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘जो लोग अपना काफिला छोटा कर रहे हैं उन्हें…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *