Snake on Airplane Wing: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक उड़ते हुए हवाई जहाज के पंख पर सांप दिखाई दे रहा है. यह वीडियो X पर शेयर होने के बाद कुछ ही घंटों में हजारों लोगों तक पहुंच गया. लोग इसे देखकर हैरान रह गए और सोचने लगे कि आखिर यह सांप इतनी ऊंचाई पर हवाई जहाज तक कैसे पहुंचा. वीडियो को कई लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना कब और कहां हुई थी.
वीडियो में आखिर दिख क्या रहा है?
इस छोटे से वीडियो क्लिप में एक हवाई जहाज ऊपर आसमान में उड़ता हुआ दिख रहा है. इसी बीच हवाई जहाज के पंखे की तरफ एक काले-भूरे रंग का सांप अपना सिर और शरीर का कुछ हिस्सा बाहर निकाले हुए दिखाई देता है. सांप का फन खुला हुआ नजर आता है, जिससे यह वीडियो और भी डरावना लगता है. बताया जा रहा है कि ये सांप इंजन के ठीक बगल में था. सांप हल्का सा हिलता है, जैसे वह तेज हवा के दबाव में खुद को संभालने की कोशिश कर रहा हो. पूरा वीडियो सिर्फ कुछ सेकंड का है, लेकिन इसे देखने के बाद बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठा कि क्या यह सच में असली घटना है या फिर बनाया गया एक नकली वीडियो है. साथ ही हर कोई यही बोल रहा है कि क्या होगा अगर ये सांप जहाज के Setting Area में चला जाता, तब तो शायद जहाज vibrant पर चला जाता.
ये विडियो रोंगटे खड़े कर देने वाली है
यहां तक कैसे पहुंचा होगा?🤔
और अगर गलती से Setting Area में चला गया तो जहाज तो vibrant करने लगेगा। pic.twitter.com/uG8zrZ79VC
— Sachin Verma🐦 (@itSachinverma) July 26, 2026
यह भी पढ़ेंः 10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
लोगों ने क्या-क्या कमेंट किए
इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि अगर यह सांप गलती से लोगों के बीच आ गया होता, तो शायद वहां सपेरा भी नहीं मिल पाता. वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को पूरी तरह से A से बना हुआ बताया. उनका कहना था कि इतनी ऊंचाई और इतने तेज हवा के दबाव में किसी सांप का इस तरह आराम से बैठे रहना संभव ही नहीं है. वहीं कुछ यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी उठाए. उनका कहना था कि अगर यह घटना सच में हुई है, तो यह ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षा जांच की बहुत बड़ी लापरवाही है. कुल मिलाकर ये वीडियो सोशल पर जमकर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ेंः Snake Viral Video: खेत में सो रहे आदमी की छाती पर लोटने लगा सांप, वीडियो वायरल
