Headlines

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ी कार्रवाई, हथियारों के जखीरे के साथ 5 ग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार


जम्मू-कश्मीर में आतंक और उसके मददगारों (Terror Network) के खिलाफ सुरक्षाबलों का कड़ा प्रहार लगातार जारी है. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आतंकी नेटवर्क की कमर तोड़ दी है.

पुलिस ने अलग-अलग खुफिया ऑपरेशनों में पांच ओवर-ग्राउंड वर्करों (OGWs) को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी में सबसे चौंकाने वाला नाम एक ‘डॉक्टर’ का है, जो सफेद कोट की आड़ में आतंकियों की मदद कर रहा था. पुलिस ने इनके पास से AK-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है. श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जी.वी. चक्रवर्ती की देखरेख में चलाए गए इन दोनों ऑपरेशनों ने घाटी में किसी बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है.

पहला ऑपरेशन: हरवान में आतंकी ठिकाना तबाह

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बड़ी सफलता की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार शाम को ज़दीबल, सौरा, लाल बाज़ार और ज़कूरा पुलिस स्टेशनों के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की. इस टीम ने खुफिया इनपुट के आधार पर श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवान (चना मोहल्ला, मुलफ़ाक़ क्षेत्र) में एक गुप्त आतंकी ठिकाने पर धावा बोला.

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने इस आतंकी ठिकाने से एक AK-47 राइफल, 14 राउंड जिंदा गोला-बारूद और एक खतरनाक हैंड ग्रेनेड बरामद किया. कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इस ठिकाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया.

MLA सज्जाद लोन ने NC, बीजेपी और PDP पर बोला हमला, राज्यसभा चुनाव में फिक्सिंग का लगाया आरोप

दूसरा ऑपरेशन: खानमोह में चेकिंग के दौरान 5 दबोचे

इससे पहले, सोमवार और मंगलवार (28 अप्रैल) की दरमियानी रात को पुलिस पोस्ट खानमोह की टीम ने एक और बड़ा ऑपरेशन किया. श्रीनगर के नारद सांगरी, खानमोह इलाके में सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में पांच लोगों को धर दबोचा, जिनमें वह डॉक्टर भी शामिल है.

इस दूसरे ऑपरेशन में पकड़े गए ओजीडब्ल्यू (OGWs) के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड, दो मैगजीन, जिंदा कारतूस, आतंकी पोस्टर और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इस मामले में पुलिस ने पंथाचौक पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

SSP जी.वी. चक्रवर्ती के नेतृत्व में पुलिस अब इन सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है. पुलिस का मुख्य फोकस इस बात पर है कि बरामद किए गए ये हथियार किस आतंकी संगठन के हैं और इस पूरे स्लीपर सेल (Sleeper Cell) नेटवर्क में उनके साथ और कौन-कौन से सफेदपोश लोग जुड़े हुए हैं. इस डॉक्टर के पकड़े जाने से कई और चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है.

Jammu Kashmir News: ‘उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के इतिहास से उर्दू को…’, इल्तिजा मुफ्ती का बड़ा आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *