Tarot Rashifal 13 August 2026: अगस्त महीने का यह गुरुवार सभी 12 राशियों के लिए करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ और व्यावसायिक सतर्कता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, यह जानने के लिए हमने बात की प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.
आज कर्क और मीन राशि वालों का भाग्य चमकेगा और कुंभ के टेक प्रोफेशनल्स को बड़ी सफलता मिलेगी, वहीं मिथुन राशि के जातकों को विरोधियों से और मकर राशि वालों को प्रॉपर्टी डील्स में विशेष सतर्कता बरतने की सख्त जरूरत है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत है. आपको आज कामकाज के कारण कार्यस्थल पर क्रोध आ सकता है. इसलिए छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करें. आज जिस से भी बात करें बहुत ही धैर्यपूर्वक और स्पष्ट तरीके से करें ताकि गलतफहमी से बचा जा सके. आर्थिक दृष्टि से दिन शानदार साबित होगा. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है.
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज थोड़ा मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है. आपको सलाह है कि अपने विचारों में स्पष्टता लाएं. पार्टनरशिप में जो लोग काम करने का सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहने वाला है. आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है जिस वजह से आपको थकान हो सकता है. लेकिन, कमाई के लिहाज से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है.
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों पर आज अपने साथ काम करने वाले काम का दबाव डाल सकते हैं. आज आपको हर जगह विरोध का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आज आप योजना के अनुसार काम न होने के कारण आप निराश हो सकती है, लेकिन, संयम से आप स्थिति को संभाल लेंगे. अगर आप निवेश करने का सोच रहे हैं तो बिना पढ़े उनपर साइन न करें.
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए दिन बेहद शुभ साबित होगा. आप अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे. जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा. आप अपने साथ-साथ दूसरों में भी जोश भरने में सफल रहेंगे. जिससे कार्यस्थल पर आपकी छवि पहले से काफी मजबूत होगी. आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है. व्यापारियों को भी विशेष लाभ मिलने के योग हैं.
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को आज अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. किसी भी कार्य की शुरुआत करने का अगर सोच रहे हैं तो थोड़ा सोच समझकर ही काम करें. वरना आप अपने काम बिगाड़ सकते हैं. साथ ही आज आपको धैर्य और रणनीति के साथ लिए गया फैसला आपको सफलता दिला सकता है.
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों को आज महसूस होगा की अचानक ही आपके कामकाज में परिस्थितियां बदलेगी. जिस वजह से आपका तनाव भी बढ़ सकता है. साथ ही आज मन को शांति मिलेगी. वहीं, आज आपको पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है.
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. वहीं, आज आपके कामकाज में स्थिति का सुधार होगा. आपकी मेहनत सफल भी होगी. अगर आप निवेश करने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं. साथ ही आज आपको अपने रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है बस आपको इसके लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. क्योंकि, आज आपके सहकर्मी आपके साथ किसी न किसी बात को लेकर मतभेद कर सकते हैं. सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है. बस आपको सावधानी रखनी होगी. कमाई अच्छी रहेगी लेकिन लंबी यात्राओं में धन खर्च संभव है.
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है लेकिन, आज आपके विरोधी आप पर नियंत्रण रखेंगे. साथ ही कामकाज के प्रति आपकी ऊर्जा काफी अच्छा रहेगी. आपको सलाह है कि अगर आप लोन लेने का सोच रहे हैं तो लोन लेने बचें. हालांकि, करियर में सफलता मिलने के आसार हैं. कोर्ट-कचहरी पर भी धन खर्च हो सकता है.
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज अपनी योजनाओं के अनुसार, कार्य पूरे करने में सफल होंगे. व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है. साथ ही कार्यस्थल पर आपको काफी सुखद माहौल मिलेगा. आपको सलाह है कि प्रॉपर्टी में निवेश करते समय डीलर की सभी शर्तें ध्यान से पढ़ें, वरना धोखा हो सकता है.
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आज आपको अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. जो लोग तकनीकी काम से जुड़े है उनके लिए समय बेहद अनुकूल रहने वाला है. आज आपको बड़ी सफलता मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. घर परिवार में छोटी बातों को दिल से न लगाएं वरना माहौल बिगड़ सकता है.
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. साथ ही आज आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा. अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे. आज आपको ऑफिस में प्रदर्शन करने से सफलता मिल सकती है. साथ ही आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी. आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है.
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
