Headlines

The Odyssey BO Collection: ‘द ओडिसी’ ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन


The Odyssey Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का जलवा खूब देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म रिलीज के बाद से ना केवल अमेरिका जैसे देशों में बल्कि इंडिया में भी खूब देखी जा रही है. इस हॉलीवुड फिल्म ने दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और अब इंडिया में भी नया बेंचमार्क बॉक्स ऑफिस पर सेट कर दिया है. ये 100 करोड़ के पार पहुंच गई है. चलिए बताते हैं फिल्म का कलेक्शन.

‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘द ओडिसी’ ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. 8 दिनों में फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 113.05 करोड़ पहुंच गया है और जल्द ही इसकी इंडिया नेट कलेक्शन भी 100 करोड़ के पार पहुंच जाएगा. ये 2026 की हॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है. 

यह भी पढ़ें: स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल

इसके साथ ही अगर फिल्म ‘द ओडिसी’ के 8 दिनों के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 90.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. 8वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ के करीब कमाई की और जिसके बाद ये 95 करोड़ के पार पहुंच गई.

‘द ओडिसी’ ने दुनियाभर में रचा इतिहास

इतना ही नहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने दुनियाभर में इतिहास रच दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया है. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 3,500 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसने ओवरसीज में भी 1,750 करोड़ की कमाई की. फिल्म की कमाई अभी भी जारी है.

2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘द ओडिसी’

गौरतलब है कि इंडिया में ‘द ओडिसी’ को खास स्क्रीन स्पेस नहीं मिल पाया है. फिल्म को पूरे भारत में सिर्फ 2500 स्क्रीन्स ही मिल पाई लेकिन इसके बाद भी ये साउथ और बॉलीवुड फिल्मों को भी कमाई के मामले में टक्कर दे रही है. इसे 30-40 आईमैक्स स्क्रीन्स मिली, जो लगभग फुल शोज रहे. 

यह भी पढ़ें: 14 दिन और कमाई 185 करोड़, ‘धमाल 4’ ने कितना कमाया प्रॉफिट?

‘द ओडिसी’ के बारे में

बहरहाल, अगर ‘द ओडिसी’ के बारे में बात की जाए तो इसमें क्रिस्टोफर नोलन ने लीड रोल प्ले किया है.  फिल्म को लेकर इंडिया में भी काफी हाईप था. इसकी वजह फिल्म की कहानी है. बताया जा रहा है कि इसका कहानी रामायण से प्रेरित है. फिल्म में नोलन की सिनेमैटोग्राफी को काफी पसंद किया गया है. ‘द ओडिसी’ क्रिस्टोफर नोलन के करियर की सबसे बड़ी सफल फिल्म बन चुकी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *