Headlines

Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘द पैराडाइज’ ने जड़ा शतक, ‘द वन’ की भी रही धूम, जानें- ‘मिर्जापुर’-‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन


 सिनेमाघरों में मौजूद तमाम नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों के बीच कमाई के लिए भिडंत जारी है. इनमे द वन से लेकर द पैराडाइज, एवेंजर्स एंडगेम एनकोर, मिर्जापुर द मूवी और हनुमान अंश शामिल हैं. मंडे को इन सभी की कमाई में वीकडेज के चलते मंदी देखी गई थी. यहां जानते हैं मगंलवार, 29 सितंबर को इन फिल्मों में से किसने सबसे ज्यादा कमाई की है.

द वन ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को इसने 5.25 करोड़ कमाए थे.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को इसका कलेक्शन 6 करोड़ रहा है.
  • इसी के साथ भारत में इसकी 5 दिनों की नेट कमाई अब 44.85 करोड़ रुपये हो गई है.

द पैराडाइज ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?
नानी की द पैराडाइज ने ओपनिंग तो दमदार की लेकिन इसके बाद से इसकी कमाई खास नहीं हुई है. रिलीज के 5वें दिन यानी सोमवार को इसने 5 करोड़ कमाए थे.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को द पैराडाइज ने 4.40 करोड़ ही कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 101.50 करोड़ रुपये हो गई है.

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर ने मंगलवार को कितना कमाया?

मार्वल की री-रिलीज फिल्म एवेंजर्स एंडगेम एनकोर ने भारत में तीन दिनों तक लगातार अच्छा परफॉर्म किया. पहले दिन इसने 7.25 करोड़ कमाए. फिर दूसरे दिन, शनिवार को इसने 7.65 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 7.55 करोड़ कमाए. हालांकि मंडे को चौथे दिन इसने 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को इसने 2.50 करोड़ की कमाई की
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 27.30 करोड़ रुपये हो गई है.

मिर्जापुर द मूवी ने चौथे मंगलवार कितनी की कमाई? 
मिर्जापुर द मूवी रिलीज के चौथे हफ्ते में है. इसने चौथे वीकेंड पर तो करोड़ों में कमाई की थी लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही ये लाखों में सिमट गई है. इसने रिलीज के चौथे मंडे को 60 लाख कमाए थे.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को इसने 70 लाख की कमाई की
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 26 दिनों की नेट कमाई अब 228.35 करोड़ रुपये हो गई है.

हनुमान अंश ने 8वें मंगलवार कितनी की कमाई? 
डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश 8वें हफ्ते में भी होश उड़ा देने वाला कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 8वें मंडे को 2.25 करोड़ की कमाई की थी. वहीं 8वें मंगलवार को एक बार फिर इस फिल्म पर बजरंग बली की कृपा बरसी है और इसने कमाई में तेजी दिखाई है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 54वें दिन यानी 8वेंमंगलवार को इसने 3.10 करोड़ की कमाई की है
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 54 दिनों की कुल नेट कमाई अब 312.38 करोड़ रुपये हो गई है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *