Headlines

TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा


टीवी सीरियल्स की दुनिया में आने वाले एपिसोड्स में एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. कहीं रिश्तों में तनाव बढ़ेगा, तो कहीं पुराने राज सामने आकर परिवार की मुश्किलें बढ़ाएंगे. ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘तुम से तुम तक’ और ‘गंगा माई की बेटियां’ जैसे शोज में होने वाले ये बदलाव दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाने वाले हैं.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में श्रुति और प्रेम के बीच तनाव बढ़ता नजर आएगा. श्रुति बिजनेस में हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए कैफे बंद करने और उसका शटर गिराने की बात कहेगी. उसकी इस धमकी पर प्रेम का गुस्सा फूट पड़ेगा और वो साफ कहेगा कि उसे ऐसी धमकियों से कोई फर्क नहीं पड़ता. वहीं दूसरी ओर, अनुपमा के सामने भी एक बड़ा फैसला लेने की घड़ी आ गई है. उसे ऐसा फैसला लेना है, जिसका असर बच्चों के रिश्तों और उनके भविष्य पर पड़ सकता है. एक तरफ सही फैसला लेने की जिम्मेदारी है, तो दूसरी तरफ रिश्तों के टूटने का डर भी है. 

‘वसुधा’
जी टीवी के शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में वसुधा के सामने चंद्रिका एक शर्त रखेगी. वो कहेगी कि वसुधा को व्रत के लिए उनका आशीर्वाद और आज्ञा तभी मिलेगी, जब वो सावित्री के भविष्य को लेकर सही फैसला करेगी. इस शर्त के बाद वसुधा के लिए स्थिति और मुश्किल हो जाएगी. वहीं घर में दिलीप काका की गलती को लेकर भी बहस जारी रहेगी. कुछ लोग उन्हें अपनी गलती सुधारने का आखिरी मौका देने की बात करेंगे. ऐसे में वसुधा एक बड़ी मुसीबत में फंस जाएगी. एक तरफ उसे चंद्रिका का आशीर्वाद चाहिए, तो दूसरी ओर सावित्री का भविष्य भी उसके फैसले पर टिका है. 

‘तुम से तुम तक’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में कहानी में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. अनु, आर्य के सामने एक ऐसा चौंकाने वाला सच रखने वाली है, जिसे सुनकर वो हैरान रह जाएगा. अनु के इस खुलासे के बाद दोनों के रिश्ते में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी तरफ, मीरा अब अनु को आर्य की जिंदगी से दूर करने के लिए एक नया प्लान बनाएगी. वो आर्य और अनु दोनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगी. अनु के ऑफिस जॉइन करने के बाद से ही घर और ऑफिस में तनाव बढ़ा हुआ है. अब मीरा और मानसी की पुरानी चालों का सच सामने आने के बाद अनु और मीरा के बीच सीधा टकराव देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें:- श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?

‘गंगा माई की बेटियां’
टीवी शो ‘गंगा माई की बेटियां’ में तेज प्रताप सिंह जेल से बाहर आने के बाद घर वापस लौटेगा. उसे देखते ही स्नेहा का गुस्सा फूट पड़ेगा और वो उसकी वापसी का विरोध करेगी. तेज प्रताप की वापसी से गंगा माई और पूरा परिवार भी परेशान हो जाएगा, क्योंकि वो पहले गंगा माई को नुकसान पहुंचा चुका है. दूसरी तरफ, शेखर के सामने भी रिश्तों को लेकर एक मुश्किल स्थिति खड़ी हो जाएगी. मधु को वापस पाने के लिए उसके सामने अपनी मां से रिश्ता तोड़ने की शर्त रखी जाएगी. अब शेखर के लिए ये फैसला लेना आसान नहीं होगा कि वो मधु के लिए अपनी मां से रिश्ता तोड़ेगा या फिर अपने परिवार को बचाने की कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें:- ‘इरुमुडी’ से धांसू कमबैक करेंगे रवि तेजा? पिता के रोल में दिखा एक्टर का दमदार अंदाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *