टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शकों को कई बड़े ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिलने वाले हैं. कहीं रिश्तों में नई उलझन आएगी, तो कहीं कोई बड़ा राज सामने आएगा. वहीं, कुछ शोज में कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंचेगी, जो दर्शकों को हैरान कर देगा. आइए जानते हैं आपके पसंदीदा शोज में क्या-क्या होने वाला है.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज टास्क के दौरान खूब ड्रामा देखने को मिलेगा. लाइव लाई-डिटेक्शन यानी सच-झूठ के खेल में प्रेम के कुछ जवाबों की सच्चाई सामने आएगी. इस दौरान प्रेम का झूठ पकड़े जाने पर उसे पॉइंट्स नहीं मिलेंगे, जिससे माहौल और भी गरमा जाएगा. वहीं, प्रेम को लेकर राही भी काफी परेशान नजर आएगी. अनुपमा और प्रेम के बीच की बात को लेकर राही उलझन में नजर आएगी.
‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को चौहान हाउस में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. शो में अब चंद्रिका की मां की एंट्री होने वाली है, जिससे घर का माहौल बदल जाएगा. उनकी एंट्री के साथ परिवार के रिश्तों में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वहीं, चंद्रिका की मां के आने से वसुधा और चंद्रिका की जिंदगी में भी नया मोड़ आएगा. घर के बाकी सदस्य भी उनकी एंट्री को लेकर बातें करते नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें:-मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में अनु, आर्या और मीरा के बीच का ड्रामा और बढ़ने वाला है. मीरा अब आर्या के ऑफिस पहुंच गई है और उसकी जिंदगी में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है. दूसरी तरफ, अनु अब भी राजनंदिनी और अपने सपनों में नजर आने वाली महिला को लेकर उलझन में है. मीरा इसी बात का फायदा उठाकर आर्या के सामने उसका साथ देने की कोशिश करेगी. वहीं, पुष्पा शर्मा के ड्रामे की वजह से परिवार की मुश्किलें बढ़ेंगी और इसका असर अनु और आर्या के रिश्ते पर भी देखने को मिलेगा.
‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में कुकिंग कॉम्पिटिशन के दौरान बड़ा हादसा होने वाला है. इंदुमती की चाल के बीच गंगा माई जब इटालियन डिश बनाने के लिए गैस जलाने की कोशिश करेंगी, तभी अचानक आग लग जाएगी. इससे गंगा माई घबरा जाएगी. वहीं, मौके पर मौजूद स्नेहा अपनी मां को बचाने की कोशिश करेगी. दूसरी तरफ, सहाना मुरली को विनीता जी और माजी के धोखे की सच्चाई बताने की कोशिश करेगी, लेकिन मुरली उसकी बात मानने के बजाय उसी पर विश्वासघात का आरोप लगा देगा. इससे सहाना को काफी दुख होगा और वो अपना सूटकेस लेकर घर छोड़ने का फैसला कर लेगी.
ये भी पढ़ें:- ‘बंटवारा-1947’ सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी ‘आवारपन 2’, जानें-मंडे का कलेक्शन
