Headlines

Unclaimed bank deposits: पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद


Unclaimed Bank Deposite: एक व्यक्ति के एक से ज्यादा बैंक खाते हो सकते हैं. कईयों के तो होते भी है. खासतौर से वो लोग जो अक्सर जॉब स्विच करते रहते हैं. क्योंकि हर ऑफिस में सैलरी के लिए अलग- अलग बैंक के खातों का इस्तेमाल किया जाता है. इस वजह से कई कर्मचारियों के बैंक खाते अलग- अलग बैंकों में होते हैं. कई खातों के बारे में तो हम भूल ही जाते हैं. कई बार तो उन खातों में कुछ छोटी- मोटी रकम भी होती है जिनके बारे में हमें पता भी नहीं होता है.

ऐसे बैंक खातों में पड़ी- पड़ी ये रकम लावारिस कहलाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लावारिस पड़ी इस रकम को आप आसानी से क्लेम कर सकते हैं? नहीं जानते हैं, तो आइये हम आपको बताते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?

बैंक में पड़ी लावारिस रकम करें क्लेम
अगर आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य का पैसा बैंक में लंबे समय से पड़ा हुआ है, तो उसे वापस पाने या क्लेम करने के लिए ‘उद्गम (UDGAM) पोर्टल’ आपकी मदद कर सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस पोर्टल को लोगों को उनके लावारिस बैंक खातों में जमा राशि की जानकारी देने के लिए शुरू किया है. इस पोर्टल की मदद से आप आसानी से इस पैसे को निकाल सकते हैं.

क्या है उद्गम पोर्टल?
उद्गम पोर्टल का पूरा नाम ‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट- गेटवे टू एक्सेस इंफॉर्मेशन’ है. इसे ही UDGAM नाम दिया गया है. ये एक ऑनलाइन पोर्टल है, जहां आप अलग-अलग बैंकों में अपने नाम से मौजूद लावारिस या अनक्लेम्ड जमा राशि की जानकारी एक ही जगह पर देख सकते हैं. ये पोर्टल सर्च करने की सुविधा देता है, लेकिन पैसा सीधे आपके खाते में ट्रांसफर नहीं करता.

कैसे करें इस्तेमाल?
उद्गम पोर्टल को इस्तेमाल करना बेहद आसान है. यहां कुछ चरणों में आपको बताते हैं कि कैसे इसे इस्तेमाल किया जा सकता है और देखा जा सकता है कि खाते में कितने रुपये लावारिस पड़े हैं.

  • सबसे पहले उद्गम पोर्टल पर जाएं और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद लॉग इन करके अपना नाम, बैंक का नाम (अगर पता हो), जन्मतिथि, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य मांगी गई जानकारी भरें.
  • इसके बाद ये पोर्टल जानकारी के आधार पर संबंधित बैंकों में अनक्लेम्ड राशि की जानकारी दिखा देगा.

ये भी पढ़ें: PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में

पैसा वापस कैसे मिलेगा?
अगर पोर्टल पर आपके नाम से कोई लावारिस राशि दिखाई देती है, तो आपको संबंधित बैंक की ब्रांच या बैंक की आधिकारिक प्रक्रिया के अनुसार ही क्लेम करना होगा. बैंक आपकी पहचान और जरूरी दस्तावेजों की जांच करेगा. सत्यापन पूरा होने के बाद बैंक नियमानुसार राशि आपके एक्टिव बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगा या भुगतान कर देगा.

ये दस्तावेज रखें साथ

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पहचान और पते का प्रमाण
  • बैंक पासबुक
  • पुराना खाता विवरण
  • अगर परिजन के खाते से क्लेम करना है तो कानूनी दस्तावेज

इन दस्तावेजों के अलावा बैंक अपनी तरफ से भी अलग से कोई दस्तावेज मांग सकता है. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जो भी आपको याद रहें वो सभी दस्तावेज साथ लेकर बैंक जाएं. आपको बता दें कि उद्गम पोर्टल केवल जानकारी देता है ना कि क्लेम करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *