Headlines

‘UNO Reverse’ चोरी करने गए चोर खुद फंसे, 112 डायल कर पुलिस से मांगी मदद, यूजर्स ने लिए मजे


फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा कि चोर चोरी करने जाते हैं और आखिर में खुद ही मुसीबत में फंस जाते हैं. लेकिन ओडिशा से सामने आया मामला तो किसी कॉमेडी थ्रिलर फिल्म की कहानी जैसा लग रहा है. यहां दो कथित चोर रात के अंधेरे में चोरी करने एक घर में घुसे जरूर, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता ही बंद हो गया. हालात ऐसे बन गए कि जिनसे बचने के लिए लोग पुलिस से भागते हैं, उन्हीं चोरों को आखिर में अपनी जान बचाने के लिए खुद पुलिस को फोन करना पड़ा. यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

खाली घर देखकर चोरी करने पहुंचे थे आरोपी

दरअसल, यह मामला ओडिशा की बसंती कॉलोनी का बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी देर रात एक दो मंजिला मकान में चोरी करने पहुंचे थे. घर के मालिक और किराएदार दोनों उस समय बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए. इसके बाद उन्होंने अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के गहने निकाल लिए. लेकिन इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग को घर के अंदर से संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं. उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुला लिया.

लोगों ने घर को बाहर से कर दिया लॉक

कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा और छत की तरफ जाने वाला रास्ता बंद कर दिया. इससे दोनों आरोपी घर के अंदर ही फंस गए. बाहर गुस्साई भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. जब आरोपियों को लगा कि बाहर निकलना मुश्किल है और भीड़ हमला कर सकती है, तब उन्होंने खुद ही इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने परिवार वालों को भी फोन किया.

पुलिस ने बचाया, फिर पहुंचाया जेल

सूचना मिलने के बाद पुलिस रात करीब ढाई बजे मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को घर से बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की गई. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली और बताया कि घबराहट में उन्होंने चुराए गए गहने घर के अंदर ही छोड़ दिए थे. बाद में पुलिस ने गहने बरामद कर शिकायतकर्ता को लौटा दिए. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो

सोशल मीडिया पर लोग बोले, ‘इतना डर था तो चोरी ही क्यों की?’

इस घटना को लेकर सोशल Media पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..पहली बार देखा चोर खुद पुलिस बुला रहे हैं. दूसरे ने कहा…चोरी करने गए थे, रेस्क्यू ऑपरेशन करवाकर लौटे. वहीं एक और यूजर ने लिखा…भीड़ से डर गए तो समझो कर्मों का हिसाब वहीं शुरू हो गया. हालांकि पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें लेकिन कानून अपने हाथ में ना लें.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *