Headlines

UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले


उत्तर प्रदेश पुलिस में शुक्रवार को पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें रामपुर में अनिल कुमार सिंह नया पुलिस कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा गोपाल कृष्ण चौधरी को 32 वीं वाहिनी पीएसी, मोहम्मद मुश्ताक को एसपी ललितपुर से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है. जबकि सोमेन्द्र मीना को एसपी रामपुर से क्षेत्रीय अभिसूचना भेजा गया है और संजीव कुमार बाजपेयी को एसपी ललितपुर बनाया गया है.

इन सभी को अपनी नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं. तबादलों को रूटीन प्रक्रिया के तहत ही बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि अभी और कई अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं.

किसका कहां हुआ ट्रांसफर?

अनिल कुमार सिंह 2015 बैच के आईपीएस हैं और सुरक्षा मुख्यालय में तैनात थे जिन्हें अब रामपुर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. गोपाल कृष्ण चौधरी 2016 बैच के आईपीएस हैं इन्हें लखनऊ कमिश्नरेट से 32वीं वाहिनी सेनानायक पीएसी के पद पर तैनाती मिली है. मोहम्मद मुश्ताक भी 2016 बैच के आईपीएस हैं इन्हें एसपी ललितपुर से डीसीपी लखनऊ तैनात किया गया है. सोमेन्द्र मीना 2017 बैच के आईपीएस हैं, इन्हें रामपुर एसपी के पद से क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा के पद पर तैनाती मिली है. इसके बाद संजीव कुमार बाजपेयी 2018 बैच के आईपीएस हैं इन्हें 43वीं वाहिनी पीएसी से एसपी ललितपुर तैनात किया गया है. सभी युवा और तेज तरार्र अधिकारी हैं और इन्हें कानून व्यवस्था और बेहतर करने के लिए तैनाती मिली है. 

यह भी पढ़ें: ‘भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध’, अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर

पिछले सप्ताह पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए थे 

यहां बता दें कि शासन स्तर से पिछले सप्ताह ही बड़े पैमाने पर सैकड़ों की संख्या में पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए थे. जिसमें ज्यादातर अधिकारियों को उनके तैनाती वाले जिलों से दूर भेजा गया और कई सालों से तैनात थे. इसके अलावा कई जिलों में पीपीएस अधिकारियों के अभी तबादले हुए थे. अब आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद संभावना जताई जा रही है कि कई और जिलों में भी नई तैनाती हो सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘किसी मुसलमान ने विरोध…’, वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *