Headlines

UP News: योगी सरकार में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, DGP का दावा- कानून व्यवस्था हुई मजबूत


उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने राज्य में अपराध को लेकर बड़ा दावा कर दिया है. NCRB की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार योगी आदित्यानाथ सरकार में अपराधियों पर सख्त हुई है. उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हुई है.

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा है कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की वर्ष 2024 रिपोर्ट निर्विवाद रूप से स्थापित करती है कि क्राइम रेट ही विभिन्न राज्यों के बीच अपराध की तुलना का एकमात्र वैज्ञानिक और सांख्यिकीय दृष्टि से उचित आधार है. राष्ट्रीय क्राइम रेट 252.3 के मुकाबले उत्तर प्रदेश का क्राइम रेट मात्र 180.2 है. 

बंगाल में बीजेपी किसे बनाएगी मुख्यमंत्री? मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बढ़ा दिया सस्पेंस

यह सुधार सतत और सुविचारित प्रयासों का प्रतिफल है. यह साबित करता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति कागजों से निकलकर धरातल पर उतरी है. 

कठोर कार्रवाई से स्थापित किया कानून-व्यवस्था का राज

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि गत 9 वर्षों में आधुनिक पुलिस स्टेशन, सतर्क एंटी-रोमियो स्क्वॉड, हर थाने पर समर्पित महिला हेल्प डेस्क, कमजोर वर्गों को त्वरित न्याय दिलाने वाले फास्ट-ट्रैक कोर्ट और संगठित अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज स्थापित किया है. एनसीआरबी के आंकड़े इसी की गवाही देते हैं.

छोटी से छोटी शिकायत का संज्ञान लेती है यूपी पुलिस

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी व्यक्ति बिना किसी भय-संकोच के पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करा सकता है. उत्तर प्रदेश पुलिस इसके प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. हम डिजिटल माध्यमों पर भी आई छोटी से छोटी शिकायत का संज्ञान लेते हैं और जहां भी उचित हो, उसे एफआईआर में परिवर्तित करते हैं.

उन्होंने कहा कि अधिक पंजीकरण एक अधिक संवेदनशील, सुलभ और पारदर्शी पुलिस बल की पहचान है. यही वह संस्कृति है, जिसका निर्माण उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत कर रही है.

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के पीछे BJP का हाथ! सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बयान से मची खलबली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *