Headlines

UP Weather: यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम


उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसून कमजोर हो गया है. मंगलवार को प्रदेश में कही-कहीं बारिश देखने को मिली, लेकिन ज़्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहा और धूप निकली, जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने आज बुधवार 15 जुलाई को भी लखनऊ समेत 47 जिलों में उमस भरी गर्मी रहने का अलर्ट जारी किया है. 18 जुलाई से प्रदेश में फिर से मानसून ज़ोर पकड़ेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में आज भी आगरा-सहारनपुर समेत 34 जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है जबकि लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज समेत 47 जिलों में गर्म और उमस की स्थितियां रहेगी. इन जिलों में उमस का यलो अलर्ट दिया गया है. गर्मी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ सकती हैं. 

लखनऊ-नोएडा में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज सुबह से आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए हैं. हालांकि बारिश होने का अनुमान नहीं है. यहां दिन भर बादल और धूप की आवाजाही का सिलसिला जारी रहेगा. जिसकी वजह से मौसम उमस भरा रहेगा. यहां आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. इसी तरह नोएडागाजियाबाद में आज बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. 

यूपी में आज आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, सँभल, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में एक या दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं.  

यूपी में गर्मी और उमस की चेतावनी

औरैया, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर और बलिया में कहीं-कहीं हल्की बूँदाबांदी का अनुमान हैं. इन जिलों में मौसम गर्म और उमस भरा रहने का यलो अलर्ट है. 

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी

लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, जौनपुर , आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बलरामपुर, गोंडा और सिद्धार्थनगर में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की चेतावनी दी गई है. 

18 जुलाई से बदलेगा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में इन दिनों मानसून की रफ़्तार स्लो हो गई हैं. लेकिन 18 जुलाई से एक बार फिर से मानसून ज़ोर पकड़ेगा. जिसके बाद पूर्वांचल के ज़्यादातर जिलों में झमाझम बारिश होगी. 20 जुलाई से प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान हैं. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. यूपी में अगले दो दिन तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती हैं. इसके बाद 6-8 डिग्री तक की गिरावट आने का अनुमान है.  

तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी ‘मेड इन इटली’ पिस्टल्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *