Headlines

‘UPI से यूटर्न?’, मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज


यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट के फैसले पर सरकार ने रोक लगा दी है. इसे दीवाली के बाद तक रोक दिया गया है. अब इस पर कांग्रेस के सांसद जयराम रमेश ने तंज कसते हुए यूटर्न संबोधित करते हुए प्रतिक्रिया दी है. 

उन्होंने कहा है कि 6 अगस्त 2026 को और फिर चार दिन बाद संसद में वित्तमंत्री ने यूपीआई पर एमडीआर की किसी भी योजना से इनकार किया था. लेकिन 15 सितंबर को मोदी सरकार ने UPI पर MDR लगाने का ऐलान कर दिया. 

यूटर्न लेने की हो रही तैयारी: जयराम रमेश

जयराम ने कहा है, ‘यह साफ तौर पर अपने ही फैसले से पलटना (U-turn) था. UPI पर MDR को वापस लेने की जोरदार मांग होती रही है. आज यह घोषणा की गई है कि UPI पर MDR – जो 15 अक्टूबर, 2026 से लागू होने वाला था – उसे दिवाली के बाद तक के लिए टाल दिया गया है. क्या उस ‘U-turn’ पर एक और ‘U-turn’ लेने की तैयारी हो रही है?’ 

सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच 2,000 रुपए से अधिक के लेने-देन पर UPI मर्चेंट डिस्‍काउंट रेट दीपावाली के बाद लागू किया जाएगा.एनपीसीआई ने बताया कि यूपीआई और सेवा संचालन समिति ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी तारीख की सूचना अलग से दी जाएगी.

क्या रद्द कर दिया है सरकार ने फैसला? 
अगर आपको लग रहा है कि सरकार ने किसी भी तरह से इसे रद्द कर दिया है, तो ऐसा नहीं है. आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि इसे लागू करने वाली तारीख से जुड़ी जानकारी की घोषणा कर दी जाएगी. इससे पहले इसे लागू करने की तारीख 15 अक्टूबर थी. फिलहाल कहना मुश्किल है कि सरकार इसे कब से लागू करेगी. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *