Headlines

Vande Bharat Train: वंदे भारत से हटेंगी घूमने वाली सीटें, इनसे क्यों परेशान हो गए हैं रेलवे के इंजीनियर?


भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें चलाई हुई हैं, ताकि उनका सफर कम समय और सुविधाजनक तरीके से पूरा हो सके. सामान्य ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत ट्रेन का किराया थोड़ा ज्यादा जरूर है, लेकिन यात्रियों को सुविधाएं भी कई सारी मिलती हैं. इसलिए बड़ी संख्या में यात्री वंदे भारत में सफर करना पसंद कर रहे हैं.

अगर आपने भी इस ट्रेन में सफर किया होगा, तो आपको पता होगा कि इसके एग्जीक्यूटिव क्लास में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की सुविधा मिलती हैं, जिसे यात्री अपनी सुविधा अनुसार रोटेट कर सकते हैं, लेकिन अब रेलवे इन सीटों को लेकर बड़ा बदलाव करने की योजना बना रहा है.

क्या बदलाव होने वाला है?

दरअसल, रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियरों ने अब इन सीटों को रोटेशन से हटाकर एक जगह फिक्स्ड करने का सुझाव दिया है. इस सुझाव के पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण हैं. 

इन सीटों को लेकर हुई चर्चा

वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव क्लास में मिलने वाली सीटों को लेकर हाल ही में प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियरों की कॉन्फेंस में चर्चा हुई. कोच निर्माण से जुड़ी यूनिट्स की ओर से सुझाव दिया गया कि वंदे भारत की 180 डिग्री घूमने वाली सीटों को फिक्स्ड करना चाहिए. 

पहाड़ों से लेकर छोटे कस्बों तक कनेक्टिविटी, देश में 30000 करोड़ में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट

जानें क्या कारण है?

वंदे भारत की 180 डिग्री वाली सीटों को फिक्स्ड करने की पीछे ये सारे कारण बताए गए हैं इनमें शामिल है…

  • वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव क्लाम में मिलने वाली 180 डिग्री घूमने वाली सीटों में कई एक्स्ट्रा मैकेनिकल पार्ट्स लगे होते हैं.
  • बार-बार सीटों को रोटेट करने से इसमें लगे पार्ट्स के नुकसान हो सकता है, जैसे पार्ट्स घिस और खराब हो सकते हैं.
  • वहीं अगर पार्ट्स में कई बार खराबी आएगी तो सीटों को बार-बार ठीक करना पड़ेगा.
  • इसके अलावा सीट को रोटेट करने के लिए आसपास काफी जगह रखनी पड़ती है.
  • अगर रोटेशन सिस्टम हटाया जाएगा तो सीटें लंबे समय तक चलेंगी और ज्यादा मजबूत रह सकती हैं. 

क्या इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई?

नहीं, फिलहाल यह सिर्फ एक प्रस्ताव के स्तर पर है अभी इसे अंतिम मंजूरी नहीं मिली है. हालांकि, इस प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी इंटीग्रल कोट फैक्ट्री चेन्नई के PCME को दी गई है. 

भारतीय रेलवे का ऐसा अनोखा स्टेशन, जहां नहीं है एक भी प्लेटफॉर्म? जानें इसकी कहानी

वंदे भारत में यात्रियों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

  • वंदे भारत के सभी कोच एसी कोच होते हैं.
  • साथ ही इसमें यात्रियों के लिए आरामदायक सीटें होती हैं.
  • वहीं यात्रियों को 180 डिग्री घूमने वाली सीटें मिलती हैं.
  • इसके अलावा हर सीट के पास में चार्जिंग सॉकेट लगे होते हैं.
  • ट्रेन में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगे होते हैं.
  • टिकट बुक करते समय खाने का विकल्प चुनने पर यात्रियों को खाना भी दिया जाता है.
  • इन सभी के अलावा भी इस ट्रेन में ओर भी कई सारी सुविधाएं होती हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *