Headlines

Vat Purnima Vrat 2026: बदल गई वट पूर्णिमा व्रत की डेट, अब 15 नहीं 45 दिन बाद होगी पूजा ये है बड़ा कारण‍!


Vat Purnima Vrat 2026 Date: वट सावित्री की तरह ही वट पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाता है. दोनों व्रत का महत्व, पूजा विधि, कथा समान होते हैं. केवल अंतर यह होता है कि, सावित्र व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर रखा जाता है और वट पूर्णिमा व्रत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को रखा जाता है. दोनों की ही व्रत पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

वट सावित्री व्रत के 15 दिन बाद वट पूर्णिमा व्रत रखा जाता है. इसका कारण मुख्य कारण यह है कि, उत्तर भारत में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत राज्यों में पूर्णिमांत चंद्र कैलेंडर का पालन किया जाता है. वहीं अन्य राज्यों में अमांत चंद्र कैलेंडर का पालन होता है. इसी कारण से उत्तर भारत में वट सावित्री व्रत 15 दिन पहले ज्येष्ठ अमावस्या पर और अन्य राज्यों में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वट पूर्णिमा व्रत रखा जाता है. दोनों ही व्रतों में समान नियम, कथा और पूजा-विधि का पालन किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat Katha: सावित्री और सत्यवान की इस कथा के बगैर अधूरी है वट सावित्री व्रत की पूजा

बदल गई वट पूर्णिमा व्रत की तारीख

इस साल वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या पर 16 मई 2026 को मनाया गया था. ऐसे में 15 दिन बाद 31 मई 2026 को वट पूर्णिमा व्रत होनी थी. लेकिन इस वर्ष अधिकमास या पुरुषोत्तम मास का संयोग बना है, जिस कारण 15 नहीं बल्कि 45 दिन बाद महिलाएं वट पूर्णिमा व्रत रखेंगी. 

इस साल वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या पर 16 मई 2026 को मनाया गया था. ऐसे में 15 दिन बाद 30-31 मई 2026 को वट पूर्णिमा व्रत होनी थी. सही जानकारी के अभाव में कई महिलाएं वट पूर्णिमा व्रत की पूजा की तैयारियों में भी जुट गई थीं. लेकिन पंचांग अनुसार, इस वर्ष 30 या 31 मई की अधिकमास पूर्णिमा पर वट सावित्री व्रत नहीं रखा जाएगा. इसका कारण यह है कि, इस वर्ष अधिकमास या पुरुषोत्तम मास का संयोग बना है, जिस कारण 15 नहीं बल्कि 45 दिन बाद महिलाएं वट पूर्णिमा व्रत रखेंगी. 

वट पूर्णिमा व्रत 2026 कब

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक और देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि, वट पूर्णिमा व्रत 30 मई नहीं बल्कि 29 जून की ज्येष्ठ पूर्णिमा पर रखा जाएगा. इस वर्ष अधिकमास 17 मई से 15 जून तक रहेंगे. पंचांग में अधिकमास को अतिरिक्त महीना माना जाता है. इसलिए पांरपरिक रूप से और मान्यताओं के अनुसार, 29 जून 2026 को ही वट पूर्णिमा व्रत मान्य रहेगा.  

वट पूर्मिमा व्रत शुभ मुहूर्त

  • तिथि- सोमवार, 29 जून 2026
  • अमृत मुहूर्त- सुबह 05:26 बजे से 07:11 बजे तक
  • शुभ मुहूर्तः सुबह 08:55 बजे से 10:40 बजे तक
  • चर मुहूर्त- दोपहर 02:09 बजे से 03:54 बजे तक
  • लाभ मुहूर्त- दोपहर 03:54 बजे से शाम 05:38 बजे तक
  • अमृत मुहूर्त- शाम 05:38 बजे से 07:23 बजे तक

ये भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2026 Wishes Sanskrit: संस्कृत में दें सौभाग्य पर्व वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं, देखें संदेश

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *