Headlines

Video: ‘अनुपमा’ ने पूरा किया रुपाली गांगुली के पिता का अधूरा सपना, कहानी सुनाते हुए छलके आंसू


टीवी एक्ट्रेस और ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली हाल ही में अपने पिता और दिवंगत फिल्ममेकर अनिल गांगुली को याद कर इमोशनल हो गईं. मुंबई में 30 सितंबर को हुए FICCI Frames 2026 के दौरान उन्होंने परिवार के मुश्किल दिनों को याद किया. रुपाली ने बताया कि पिता के फिल्ममेकिंग करियर के दौरान परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था और एक वक्त ऐसा भी आया, जब उन्होंने अपना सब कुछ खो दिया था.

रुपाली गांगुली ने बताया कि उनके पिता का सपना मुंबई में अपना घर बनाने का था. हालांकि, परिवार के लिए एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने अपना सब कुछ खो दिया था. रुपाली ने बताया कि उनके पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ ने उनके करियर को नई पहचान दी और इसी के बाद वो अपने पिता का सपना पूरा कर पाईं.

पिता के सपने को याद कर भावुक हुईं रुपाली गांगुली

FICCI Frames 2026 में रुपाली गांगुली ने अपने पिता के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता एक फिल्ममेकर थे. उस समय जो लोग कॉरपोरेट फिल्ममेकिंग बिजनेस में नहीं थे, वो घर बेचकर फिल्में बनाते थे. एक वक्त ऐसा आया जब हमने अपना सब कुछ खो दिया था. मेरे पिता का सिर्फ एक सपना था कि मुंबई में अपना घर बनाएं.’ 

पिता के इस सपने के बारे में बताते हुए रुपाली भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें एक बड़े फिल्ममेकर की बेटी और ‘नेपो किड’ के तौर पर देखते हैं, लेकिन वो खुद कुछ हासिल करना चाहती थीं. साथ ही उनके मन में अपने पिता के सपने को पूरा करने की इच्छा भी थी. रुपाली ने कहा, ‘मैं एक टिपिकल नेपो किड थी, एक बड़े फिल्ममेकर की बेटी. लेकिन मेरे पिता का यही एक सपना था, जिसे मैं पूरा करना चाहती थी. ‘अनुपमा’ हुआ और मैंने अपना पहला घर खरीदा.’

ये भी पढ़ें:- एयरपोर्ट पर दिखा ऐश्वर्या राय का क्लासी अवतार, पैप्स संग खिंचवाई तस्वीरें, सादगी ने जीता फैंस का दिल

‘अनुपमा’ ने बदल दी रुपाली गांगुली की जिंदगी

रुपाली गांगुली के लिए टीवी शो ‘अनुपमा’ उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. शो में अनुपमा के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. शो की सफलता के बाद वो अपने पिता का लंबे समय से चला आ रहा सपना पूरा करने में कामयाब रहीं. अपने पिता की इच्छा को पूरा करना रुपाली के लिए सिर्फ एक घर खरीदना नहीं, बल्कि उनके स्ट्रगल और मेहनत से जुड़ी एक खास उपलब्धि थी.

राजन शाही ने की रुपाली गांगुली की तारीफ

इवेंट में ‘अनुपमा’ के प्रोड्यूसर राजन शाही भी मौजूद थे. उन्होंने रुपाली के शुरुआती स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्होंने रुपाली को एक शो के लिए ऑडिशन देने के बावजूद रिजेक्ट कर दिया था. राजन ने बताया कि रुपाली ने हार नहीं मानी और उनसे एक और मौका देने की गुजारिश की. 

राजन शाही ने कहा, ‘हमने जो पहला शो साथ में किया था, उसके लिए रुपाली ने तीन बार ऑडिशन दिया था और मैंने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. उन्होंने मुझसे एक और मौका देने के लिए कहा. उस समय वो वर्ली से पैदल चलकर आती थीं, क्योंकि उनके पास बस से सफर करने के पैसे नहीं थे. यही उनका संघर्ष है और मुझे उन पर बहुत गर्व है.’ राजन शाही की यह बात सुनकर रुपाली गांगुली काफी भावुक हो गईं. वो स्टेज पर अपनी आंखों से आंसू पोंछती नजर आईं. 

ये भी पढ़ें:- Photos: ‘प्रहार’ ट्रेलर लॉन्च में डैशिंग लुक में छाए राजकुमार राव, ब्लैक साड़ी में वामिका गब्बी ने ढाया कहर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *