Headlines

Video: गड्ढे से किलकारी मारकर निकला पूरा परिवार! ‘पुनर्जन्म’ की इस रस्म को देख हैरान रह गए यूजर्स


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं, भावुक भी और सोचने पर मजबूर भी. सदियों पुरानी परंपरा, ‘पुनर्जन्म’ की अनोखी रस्म और अपने ही धर्म में वापसी का ऐसा तरीका…जो शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. ओडिशा के मयूरभंज जिला से सामने आई इस घटना ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. यहां एक पूरा परिवार गड्ढे से “नवजात बच्चे” की तरह बाहर निकला..किलकारी जैसी आवाजें, रेंगकर बाहर आना और फिर ‘नाभि काटने’ की रस्म…यह सब मिलकर इस वीडियो को बेहद अलग और चौंकाने वाला बना रहा है.

‘पुनर्जन्म’ की रस्म ने खींचा सबका ध्यान, गड्ढे से निकला पूरा परिवार

बताया जा रहा है कि संथाल समुदाय के एक परिवार ने अपने पैतृक धर्म में वापसी के लिए इस पारंपरिक अनुष्ठान को अपनाया. यह रस्म उनके लिए सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि “नई शुरुआत” का प्रतीक मानी जाती है. समारोह के दौरान गांव वालों ने एक गड्ढा खोदा, जिसमें परिवार के सदस्य उतरे और फिर एक-एक कर रेंगते हुए बाहर निकले. इस पूरी प्रक्रिया को ‘पुनर्जन्म’ का प्रतीक माना जाता है. जैसे कोई बच्चा जन्म ले रहा हो. वीडियो में यह दृश्य लोगों को हैरान कर रहा है.

नाभि काटने से लेकर शुद्धिकरण तक निभाई गई रस्में

गड्ढे से बाहर आने के बाद परिवार के सदस्यों की पारंपरिक तरीके से “नाभि काटने” की रस्म की गई. इसके बाद घर ले जाकर छत पर प्रहार कर शुद्धिकरण किया गया और नाभि को प्रतीकात्मक रूप से मिट्टी में दबाया गया.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस-परंपरा या अंधविश्वास?

वीडियो वायरल होते ही लोगों के बीच बहस शुरू हो गई. कुछ यूजर्स इसे परंपरा और संस्कृति की पहचान बता रहे हैं, तो कुछ इसे अजीब और पुरानी सोच से जोड़ रहे हैं. हालांकि, कई लोग इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि भारत के जनजातीय समाज आज भी अपनी परंपराओं को जिंदा रखे हुए हैं. एक यूजर ने लिखा…भारत में अंधविश्वास न होता तो आज चीन हमसे पीछे होता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…परंपराओं को घर में निभाएं, सोशल मीडिया पर केवल दिखावा किया जाता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल

आखिर में हुआ सामूहिक भोज, जश्न में बदला अनुष्ठान

इस पूरे समारोह का समापन एक सामुदायिक भोज के साथ हुआ, जिसमें गांव के लोग और रिश्तेदार शामिल हुए. यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के एक साथ आने और रिश्तों को मजबूत करने का मौका भी बना. अब इंटरनेट पर इस रस्म का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों ने जो प्रतिक्रियाएं दी हैं वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: Indian Viral Story: दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *