Headlines

Video: ‘दूल्हा सदमे में है’ एंट्री में दुल्हन ने किया डांस तो ससुराल वालों का खुला रह गया मुंह, वीडियो वायरल


जब इंसान को उसकी उम्मीद से ज्यादा मिल जाए तो वा सदमे में चला जाता है या फिर दीवाना हो जाता है. लेकिन जब बात हो कुंवारों को मिलने वाली सुंदर दुल्हन की तो फिर हवा का जोर कहीं भी जा सकता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हन के डांस को देखकर सदमे में चला गया और ससुराल वालों के भी मुंह खुले रह गए. पहली बार अपनी दुल्हन के डांस को देख दूल्हे का रिएक्शन वाकई में देखने लायक था.

दुल्हन का डांस देख हैरान रह गया दूल्हा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बारात आई हुई है शादी का मंच सजा है और देरी है बस दुल्हन के आगमन की. लेकिन जैसी ही दुल्हन की एंट्री होती है और दुल्हन डांस करना शुरू करती है तो दूल्हे के तो मानों होश उड़ जाते हैं. अपनी खूबसूरत दुल्हन को देखकर दूल्हा इतना ठंडा रिएक्शन देता है कि हर कोई हैरान रह जाता है. वो दुल्हन की खूबसूरती को बस मुंह खोले निहारता रहता है मानों सोच रहा हो कि मुझे ये कैसे मिल गई.

ससुराल वालों के भी खुले रह गए मुंह

एक तरफ दूल्हा अपनी दुल्हन को निहारने में लगा हुआ होता है तो वहीं ससुराल वाले दुल्हन के डांस को देखकर हैरान रह जाते हैं. भीड़ में खड़े कुछ लोग तो दुल्हन के डांस को कॉपी करने लग जाते हैं. दुल्हन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

यूजर्स बोले, पूरा ससुराल सदमे में है

वीडियो को riyanshi_makeup_stadiotraining नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…दुल्हन को देख भाई होश भूल गया. एक और यूजर ने लिखा…दुल्हन से अच्छा डांस तो ये लड़का कर रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पूरा ससुराल सदमे में है.

यह भी पढ़ें: भारत छोड़ न्यूजीलैंड पहुंची महिला ने बताया वहां की नौकरी का फर्क, लोग बोले- यही असली जिंदगी है, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *