Headlines

VIDEO: ‘देश मेरे…’ स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सायोनी घोष ने TMC छोड़ी, NCP में शामिल हुईं.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बागी सांसद सायोनी घोष ने शनिवार (15 अगस्त, 2026) को एक बेहद अनोखे अंदाज में देशभक्ति गीत ‘ओ देश मेरे, तेरे जान के सदके…’ की एक भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. उन्होंने अपनी गीत प्रस्तुति का एक भावुक वीडियो भी साझा किया है, जिसके अंत में वे ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ के संदेश के साथ देश के लोगों को भारत के स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दे रही हैं.

सायोनी घोष ने X पर वीडियो किया पोस्ट

पश्चिम बंगाल की जादवपुर संसदीय सीट से लोकसभा सांसद सायोनी घोष ने अपनी अनोखी गीत प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया. इस वीडियो में सायोनी घोषी एक घर की बालकनी में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने गीतकार मनोज मुंतशीर शुक्ला की रचना और प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंगर की आवाज में गाए गए गीत ‘देश मेरे’ को अपनी आवाज दी. 

भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म का है गीत

दरअसल, यह गीत साल 1971 के भारत और पाकिस्तान के युद्ध की एक सच्ची घटना पर आधारित 2021 में निर्मित फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ का एक भाग है. यह फिल्म भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक के जीवन के बारे में हैं, जो भुज एयरफोर्स बेस के तत्कालीन प्रभारी थे, जिन्होंने अपनी टीम और 300 स्थानीय महिलाओं की मदद से वायुसेना के एयरबेस का पुनर्निर्माण किया था.

लगातार चर्चा में बनी हुई हैं सायोनी घोष

एक्टिंग करियर के बाद राजनीति से उतरीं सायोनी घोष पिछले काफी समय से लगातार चर्चा में बनी रहती है. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी की करीबी सहयोगी कही जाने वाली सायोनी घोष ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद टीएमसी से अपना रास्ता अलग कर लिया और केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए के सहयोगी दल नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय कर लिया. 

यह भी पढ़ेंः वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- ‘कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *