Headlines

Video: पेंशन मिलते ही लौंडिया नाच देखने पहुंचे चाचा, महफिल में घुस जमकर उड़ाया गर्दा, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. यह वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा, जहां एक बुजुर्ग चाचा पहले बड़े आराम से पैसे गिनते नजर आते हैं और फिर सीधे पहुंच जाते हैं डांस की महफिल में. चाचा का अंदाज, उनका कॉन्फिडेंस और उनका देसी स्वैग ऐसा है कि देखने वाले भी दंग रह जाते हैं. वीडियो में जो मस्ती और बेफिक्री नजर आ रही है, वो हर किसी का दिल जीत रही है और लोग कह रहे हैं कि भाई जिंदगी ऐसे ही जीनी चाहिए.

चाचा का एंट्री वाला सीन हो रहा वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग चाचा महफिल के बाहर खड़े होकर आराम से पैसे गिन रहे होते हैं. जैसे ही पैसे गिनना खत्म होता है, चाचा पूरे ठाठ के साथ अंदर एंट्री मारते हैं. अंदर माहौल पूरी तरह से म्यूजिक और डांस से भरा हुआ होता है, जहां हसीनाएं कयामत कयामत गाने पर डांस कर रही होती हैं. चाचा भी बिना देर किए सीधे महफिल के बीच पहुंच जाते हैं.

वीडियो में दिखा चाचा का असली स्वैग

वीडियो में आगे जो होता है वही लोगों को सबसे ज्यादा एंटरटेन कर रहा है. चाचा पैसा हाथ में लेकर ऐसा डांस शुरू करते हैं कि वहां मौजूद लोग भी उन्हें देखते रह जाते हैं. उनका स्टाइल देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पेंशन मिलते ही उन्होंने फुल एंजॉयमेंट का प्लान बना लिया हो. आसपास खड़े लोग मुस्कुराते नजर आते हैं और माहौल पूरी तरह से मस्ती में बदल जाता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि “चाचा ने तो जिंदगी जीने का सही तरीका बता दिया” तो कोई लिख रहा है “पेंशन डे स्पेशल सेलिब्रेशन”. कई लोग इसे अब तक का सबसे मजेदार वीडियो बता रहे हैं और कह रहे हैं कि चाचा का स्वैग अलग ही लेवल का है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखकर शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *