Headlines

Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे


बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक्टर पिछले कई सालों से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. दोनों को अक्सर साथ में पार्टी और इवेंट में देखा जाता है. सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हैं. हालांकि, हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि ऋतिक और सबा का ब्रेकअप हो गया है. वहीं, ब्रेकअप की खबरों के बीच ऋतिक रोशन को हाल ही में सबा के साथ मूवी डेट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मूवी डेट पर स्पॉट हुए ऋतिक रोशन और सबा आजाद
ब्रेकअप की खबरों के बीच ऋतिक और सबा को बीती रात एक साथ मूवी डेट के बाद स्पॉट किया गया. इस दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए. हालांकि, उन्होंने पैप्स से कोई बातचीत नहीं की. दोनों की केमिस्ट्री ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया. वहीं, ऋतिक और सबा को साथ देखकर फैंस भी हैरान हैं और अब एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. 

ये भी पढ़ें- इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, शनिवार का बॉक्स ऑफिस

कैसे शुरू हुई ब्रेकअप की चर्चा?
ऋतिक और सबा के ब्रेकअप की खबरें तब तेज हो गईं, जब सोशल मीडिया पर एक डेटिंग ऐप प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ. इस प्रोफाइल में ऋतिक की तस्वीर के साथ उनकी उम्र और इंस्टाग्राम हैंडल भी नजर आ रहा था. वायरल स्क्रीनशॉट में ऋतिक के प्रोफाइल बायो में ‘एक्टर/प्रोड्यूसर/एंटरप्रेन्योर’ लिखा दिख रहा है. स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर ऋतिक और सबा के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं और उनके ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया. हालांकि, अब मूवी डेट का वीडियो सामने आने के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों पर विराम लग गया है. 

ऋतिक रोशन से 17 साल छोटी हैं सुजैन खान
बता दें कि सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक रोशन की जिंदगी में सबा आजाद की एंट्री हुई. दोनों की डेटिंग की अफवाहें फरवरी 2022 में शुरू हुईं थीं. दोनों के बीच उम्र का काफी अंतर है, लेकिन उनकी आपसी बॉन्डिंग काफी अच्छी है. सबा, ऋतिक से 17 साल छोटी हैं. दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते हैं, पार्टी करते हैं और बॉलीवुड के कई इवेंट्स में भी साथ नजर आते हैं. दोनों को देखकर उनकी अच्छी केमिस्ट्री साफ नजर आती है. 

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी और तलाक
ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने 20 दिसंबर 2000 को शादी की थी. दोनों ने बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में शादी की थी. शादी के करीब 14 साल बाद नवंबर 2014 में दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया. ऋतिक और सुजैन दो बेटों के माता-पिता हैं. उनके बड़े बेटे का नाम रेहान है, जिनका जन्म 2006 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे रिधान का जन्म 2008 में हुआ. तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करते हैं.

ये भी पढ़ें- तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *