Headlines

Video: ‘भारत के खिलाफ चीन का देंगे साथ’ पुराने वीडियो को लेकर ट्रोल हुए वांगचुक, अब सामने आया सच


लद्दाख के साइंटिस्ट और जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को कौन नहीं जानता. सिस्टम के खिलाफ लड़ने का उनका ये तरीका नया नहीं है. जंतर मंतर से पहले भी सोनम कई तरह की हड़तालें कर चुके हैं. लेकिन इस बार जब वो दिल्ली में धरना देकर भूख हड़ताल कर रहे हैं तो उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग उन्हें अब ट्रोल करने लगे हैं. वीडियो में सोनम वांगचुक चीन की भारत में घुसपैठ को लेकर कुछ कहते दिख रहे हैं जिससे सोशल मीडिया पर विवाद हो गया है, लेकिन वीडियो की पूरी सच्चाई कुछ और है जिसे उनके समर्थक सामने लेकर आए हैं.

पुराने वीडियो को लेकर ट्रोल हो रहे सोनम वांगचुक

दरअसल, सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि भारत के खिलाफ चीन की लड़ाई में वे चीन की मदद करेंगे और अगर लद्दाख के रास्ते चीन भारत में घुसा तो वो उन्हें घुसने से रोकेंगे नहीं बल्कि भारत में आने देंगे. लेकिन जब इस वीडियो को पूरा खंगाला गया तो सच्चाई कुछ और ही निकलकर आई.

कुछ और ही है वायरल वीडियो की सच्चाई

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक का आधा अधूरा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी बात सुनकर आपका खून खौल सकता है लेकिन पूरा वीडियो जब आप देखेंगे तो इस 1 मिनट 37 सेकंड के वीडियो में सोनम कहते हैं कि हमारे यहां के एक कॉमेडियन हैं जो ये कहते हैं ‘जब चीन घुस आता है, तो लद्दाख के लोग जान देकर रोकते हैं. मगर अब अगर भारत सरकार हमारे लिए कुछ नहीं कर रहा है, तो अगली बार वो (चीन) आएं, तो हम उनको रास्ता दिखाएंगे, हम उनको रोकेंगे नहीं. हम जान क्यों दें जब हमारा कोई संरक्षण नहीं हो रहा है?’  इस बयान के बाद संबंधित कॉमेडियन पर पुलिसिया कार्रवाई और पूछताछ का दौर शुरू हो गया, जो कि बेहद चिंताजनक है. सच यह है कि ‘डोंट किल द मैसेंजर, सॉल्व द प्रॉब्लम’ यह बयान देशद्रोह नहीं, बल्कि सालों की उपेक्षा से उपजा गहरा आक्रोश और निराशा है. सरकार को कार्रवाई करने के बजाय लद्दाख के लोगों की वास्तविक समस्याओं और उनकी जायज मांगों का स्थायी समाधान निकालना चाहिए.”

विरोधियों ने चलाया गलत वीडियो!

अब सोशल मीडिया पर कुछ अकाउंट्स इस वीडियो को केवल उस कथन से चला रहे हैं जहां से सोनम चीन को भारत में घुसने देने की बात कर रहे हैं जिसे पहली बार देखकर यही लगेगा कि सोनम गलत कर रहे हैं. हालांकि पूरा वीडियो देखने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाती है जिसके बाद ये मालूम होता है कि वीडियो की सच्चाई वो नहीं है जो ट्रोलर्स दिखा रहे हैं. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल

यूजर्स ने किया ट्रोल फिर सच्चाई देख समर्थन में आए लोग

सोनम के इस अधूरे वीडियो पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. एक यूजर ने लिखा…सोनम वांगचुक भले ही बच्चों के लिए लड़ रहे हों लेकिन हमारे लिए देश पहले होना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…सोनम वांगचुक को शर्म आनी चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने पूरा वीडियो शेयर करते हुए लोगों को ट्रोलिंग से मना किया और कहा कि विरोधी सोनम की छवि को खराब करने के लिए आधे अधूरे वीडियो का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *