Headlines

Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • साफ़ ऑडियो और कलर करेक्शन से वीडियो गुणवत्ता बढ़ाएं.

Video Editing Tips : सोशल मीडिया रील्स से लेकर यूट्यूब वीडियो और शॉर्ट फिल्मों तक, हर जगह कंटेंट के साथ उसकी एडिटिंग भी जरूरी है. कई बार नॉर्मल फुटेज को भी शानदार एडिटिंग के जरिए इतना दिलचस्प बनाया जा सकता है कि यूजर उसे आखिर तक देखना पसंद करें. ऐसे में वीडियो एडिटिंग करते समय हर छोटी-बड़ी चीज पर ध्यान देना जरूरी है. अगर आप भी वीडियो एडिटिंग की शुरुआत कर रहे हैं या अपने काम को पहले से बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ टिप्स, जो आपकी एडिटिंग को ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकते हैं.

वीडियो में सबटाइटल और कैप्शन जरूर लगाएं

आजकल सोशल मीडिया पर बिना आवाज के वीडियो देखने वाले लोगों की संख्या भी काफी है. ऐसे में कैप्शन और सबटाइटल वीडियो को समझना आसान बनाते हैं. इससे उन लोगों को भी मदद मिलती है जिन्हें सुनने में परेशानी होती है या जो दूसरी भाषा में वीडियो देख रहे होते हैं. कई प्लेटफॉर्म ऑटोमैटिक कैप्शन की सुविधा देते हैं, लेकिन उनमें गलतियां हो सकती हैं. इसलिए वीडियो अपलोड करने से पहले टेक्स्ट की जांच जरूर करें.

मोशन ग्राफिक्स से बढ़ाएं वीडियो की खूबसूरती

वीडियो को अट्रैक्टिव बनाने के लिए मोशन ग्राफिक्स का यूज किया जा सकता है. इसमें स्क्रीन पर टेक्स्ट, लोगो, एनिमेशन और अलग-अलग तरह के विजुअल इफेक्ट्स शामिल होते हैं. लोअर थर्ड टाइटल की मदद से स्क्रीन के निचले हिस्से में किसी व्यक्ति का नाम या जरूरी जानकारी दिखाई जा सकती है. इसके लिए Adobe After Effects, Illustrator और Blender जैसे सॉफ्टवेयर यूज किए जा सकते हैं.

अपने एडिटिंग सॉफ्टवेयर के फीचर्स समझें

सही सॉफ्टवेयर चुनने के साथ उसके फीचर्स की जानकारी होना भी जरूरी है. Adobe Premiere Pro में मल्टी-कैमरा एडिटिंग और फुटेज को स्थिर करने जैसे फीचर्स मिलते हैं. Final Cut Pro भी एडिटिंग के लिए लोकप्रिय ऑप्शन है. वहीं DaVinci Resolve कलर ग्रेडिंग और ऑटो सबटाइटल जैसे फीचर्स देता है. शुरुआती लोग Apple के iMovie जैसे फ्री सॉफ्टवेयर से भी शुरुआत कर सकते हैं.

पुराने फुटेज को दोबारा करें यूज

हर वीडियो के लिए नए फुटेज शूट करना जरूरी नहीं है. पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो क्लिप को B-roll के रूप में दोबारा यूज किया जा सकता है. B-roll ऐसे अतिरिक्त विजुअल होते हैं, जो मुख्य वीडियो यानी A-roll को सपोर्ट करते हैं. जैसे ट्रैफिक की खबर में रिपोर्टर की आवाज के साथ सड़कों और गाड़ियों के सीन दिखाना. इससे वीडियो में विविधता आती है और एडिटिंग में लगने वाला समय भी बचता है.

यह भी पढ़ें – फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा

ऑडियो एडिटिंग को न करें नजरअंदाज

वीडियो में अच्छी तस्वीरों के साथ साफ आवाज भी जरूरी है. बैकग्राउंड म्यूजिक, बातचीत और साउंड इफेक्ट्स का वॉल्यूम सही रखना चाहिए. बातचीत की आवाज इतनी साफ हो कि यूजर्स आसानी से समझ सकें. साथ ही म्यूजिक और साउंड इफेक्ट्स वीडियो के माहौल के अनुरूप होने चाहिए. ऑडियो एडिटिंग के दौरान नॉइज हटाने और वॉल्यूम एडजस्ट करने जैसे फीचर्स भी काम आ सकते हैं.

कलर करेक्शन से दें एक जैसा लुक

कई बार वीडियो की फुटेज ज्यादा डार्क या फीकी दिखाई देती है. ऐसे में ब्राइटनेस, कंट्रास्ट, सैचुरेशन और शैडो को एडजस्ट करके वीडियो का लुक बेहतर बनाया जा सकता है. खासकर जब अलग-अलग कैमरों से रिकॉर्ड किए गए क्लिप एक साथ यूज किए जा रहे हों, तब कलर करेक्शन जरूरी हो जाता है, हालांकि कलर को जरूरत से ज्यादा बदलने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें – Temple Wearable : फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *