Viral Post: आज के समय में बड़े शहरों में लाइफ सिर्फ कमाई करने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह खर्च, लाइफस्टाइल और फ्यूचर की जिम्मेदारियों का बैलेंस बन गया है. हाल ही में गुरुग्राम के एक कपल की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि सालाना लगभग 36 लाख रुपये कमाने के बावजूद वे बच्चे नहीं चाहते. उनका यह फैसला DINK (Double Income, No Kids) लाइफस्टाइल को लेकर चल रही नई सोच को और तेज कर रहा है. इस चर्चा ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं.
DINK क्या होता है?
DINK का मतलब Double Income, No Kids है यानी ऐसे कपल्स जो दोनों कमाते हैं लेकिन बच्चे नहीं रखते हैं. यह ट्रेंड खासकर बड़े शहरों में तेजी से बढ़ रहा है, जहां जीवन-यापन की लागत काफी ज्यादा है और करियर प्रेशर भी लगातार बना रहता है,
गुरुग्राम कपल ने क्यों लिया यह फैसला?
इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई पोस्ट के अनुसार, कपल ने बताया कि उनके परिवार में एक अन्य कपल, जो लगभग 3 लाख, 2 लाख और 1 लाख रुपये महीने की आय मिलाकर कमाता है, फिर भी आर्थिक रूप से खुद को सहज महसूस नहीं करता है. उनका कहना था कि वे गुरुग्राम जैसे शहर में एक अच्छा 1 BHK भी आसानी से afford नहीं कर पा रहे. बच्चे के लिए अतिरिक्त 30-40 हजार रुपये मासिक खर्च भारी पड़ते हैं. वे मानते हैं कि बच्चे को अच्छी जिंदगी देना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी, लेकिन फिलहाल वे इसके लिए तैयार नहीं हैं.इस सोच के चलते उन्होंने फिलहाल बच्चे न करने का फैसला लिया है.
यह भी पढ़ें –Viral Video: बीच सड़क महिला की डिलीवरी! लेडी डॉक्टर ने साड़ियों से बनाया ऑपरेशन थिएटर, यूजर्स कर रहे सलाम
महंगाई और रियल एस्टेट का दबाव
इस पूरे मामले ने एक बड़े मुद्दे शहरों में बढ़ती महंगाई और रियल एस्टेट की कीमतें को सामन रखा है. लोगों का कहना है कि किराया और घर खरीदना दोनों ही बेहद महंगा हो चुका है.शिक्षा और हेल्थकेयर के खर्च लगातार बढ़ रहे हैं. एक सामान्य मिडिल-क्लास परिवार के लिए भी संतुलन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. इसी वजह से कई लोग मानते हैं कि समस्या सिर्फ कमाई की नहीं, बल्कि सिस्टम की संरचना की भी है.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग राय सामने आई. कुछ लोगों ने कमेंट में लिखा कि 36 लाख सालाना कमाने वाले लोग भी अगर परेशान हैं, तो सिस्टम में दिक्कत है. वहीं किसी ने कमेंट किया बच्चा लाना सिर्फ पैसा नहीं, समय और जिम्मेदारी भी मांगता है. तो एक यूजर ने लिखा अगर माता-पिता तैयार नहीं हैं, तो बच्चे न होना बेहतर है. वहीं कुछ लोगों ने कहा इतनी आय में भी 1 BHK afford नहीं करना समझ से बाहर है. एक यूजर ने कहा यह सिर्फ बहाना है, असल मुद्दा सोच का है.
यह भी पढ़ें – Viral Video: एक पल चैन न आवे… गाने पर नाच रही थी लड़की तभी आया हार्ट अटैक, देखें मौत का Live Video
